वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए पहुंचे एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल अचानक चल गई. गोली फर्श से टकराकर छिटकी और चेकिंग कर रहे दो स्क्रीनर्स लहूलुहान हो गए. अस्पताल के बेड पर दर्द से कराहते दोनों कर्मचारियों ने उस खौफनाक पल की पूरी कहानी बताई है. हादसे में घायल स्क्रीनर रोहित राज ने बताया कि यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने पहुंचा था. उसने चेकिंग के दौरान बताया कि उसके पास लाइसेंसी हथियार है. नियमों के तहत उसे अलग सुरक्षा क्षेत्र में ले जाया गया.
रोहित के मुताबिक, “यात्री बार-बार कह रहा था कि हथियार पूरी तरह खाली . शायद उसे खुद नहीं पता था कि चैंबर में एक गोली फंसी हुई है. उसने यह साबित करने के लिए नीचे की तरफ ट्रिगर दबा दिया. तभी जोरदार धमाका हुआ और गोली चल गई. गोली का छर्रा मेरे बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली पर लगा और हाथ में तेज सूजन आ गई.”
वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, 2 कर्मचारी गंभीर घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती
‘मेरे दोनों पैरों में लगी गोली’
घटना में गंभीर रूप से घायल महिला सुरक्षाकर्मी सुमन कुमारी ने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. सुमन ने कहा, “यात्री हमें तसल्ली दे रहा था कि पिस्टल खाली है और दिखाते हुए उसने ट्रिगर दबा दिया. गोली सीधे मेरे दोनों पैरों में जाकर लगी और मैं वहीं गिर पड़ी.”
अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटा प्रशासन
गोली चलते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. साथी कर्मचारियों ने तुरंत दोनों घायलों को पास के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यात्री उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है. पुलिस ने यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) अब इस बात की गहन जांच कर रहा है कि हथियार हैंडलिंग के दौरान सुरक्षा नियमों में कहां चूक हुई.
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
58 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines