वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, 2 कर्मचारी गंभीर घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री ने की फायरिंग, 2 कर्मचारी गंभीर घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Varanasi Airport AAI

लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Photo: https://www.aai.aero/)

Firing At Varanasi International Airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार, 16 अगस्त की सुबह रूटीन सिक्योरिटी चेक के दौरान एक लाइसेंसी पिस्तौल से गलती से गोली चलने से सुरक्षा के 2 कर्मचारी घायल हो गए. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

हथियार की जांच के दौरान घटना

ये घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जा रहे एक पैसेंजर अपनी वाइफ के साथ एयरपोर्ट पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, आजमगढ़ के रहने वाले इस यात्री, जिनकी पहचान कमलेश राय के तौर पर हुई है, ने ट्रैवल से पहले अपने लाइसेंसी हथियार की जानकारी दी थी. हथियार की जरूरी जांच और कारतूसों की गिनती के दौरान, गलती से एक गोली चल गई. गोली लगने से AAICLAS के 2 स्क्रीनिंग कर्मचारी घायल हो गए, जो चेकिंग प्रॉसेस के दौरान वहां मौजूद थे. एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी, जबकि पास खड़े दूसरे शख्स के अंगूठे में गोली लगी.

विज्ञापन

दोनों घायल इस अस्पताल में भर्ती

इस घटना के बाद दोनों घायल कर्मचारियों को तुरंत इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. उनकी हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई. गलती से गोली चलने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट पहुंची और घटना से जुड़े हालात की जांच शुरू की. गोमती जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस और पिंडरा के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके का मुआयना करने और जानकारी लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे.

मामले की जांच जारी

सीनियर पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि हथियार की चेकिंग और कारतूसों की गिनती के दौरान गोली कैसे चल गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एयर ट्रैवल के दौरान यात्रियों के लाइसेंसी हथियार ले जाने पर अपनाई जाने वाली हैंडलिंग और चेकिंग प्रॉसेस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ