अनोखे 'लैला-मजनू'...लड़की कहती- मुझे तुमसे प्यार नहीं, लड़का बोला- तुम पर जो खर्चा किया वापस दो

Unique Love Story: लड़की ने प्यार करने से मना किया तो लड़के ने अनोखी डिमांड रख दी, जो पूरी नहीं हुई तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस स्टोरी का खौफनाक दि एंड हुआ।

Unique Love Story

Unique Love Story

Unique Love Story Unique The End: लैला-मजनू, हीर-रांझा, रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानियां सुनीं। शाहजहां ने भी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया, लेकिन इन सबसे ऊपर उठकर आज के नौजवान अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए क्या-क्या नहीं करते? अब ब्रेकअप भी खुशी-खुशी होने लगे हैं। कई लोग एक-दूसरे को पार्टी देकर ब्रेकअप करते हैं। ब्रेकअप होने के बाद ब्रेकअप सॉन्ग पर डांस करते हुए गम के पलों को भुलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे भी अलग एक अजब गजब लव स्टोरी के बारे में सुनने को मिला है, जिसमें कपल का ब्रेकअप हुआ, लेकिन शर्तें काफी अनोखी थीं, जिनसे परेशान होकर लड़की ने सुसाइड कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की सुसाइड

दरअसल, पहले कपल के बीच बहुत अच्छे प्रेम संबंध रहे। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लड़की ने युवक को कहा कि वह उससे प्यार नहीं करती। इसके बाद लड़के ने कहा कि ठीक है, मैंने तुम पर अब तक जितना खर्च किया है, वापस कर दो। लड़की ने इससे इनकार किया तो लड़के ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर लड़की ने अपनी जान दे दी। मामला कनार्टक का है। मृतका की पहचान उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल शहर के पास हदावल्ली गांव की रहने वाली 24 वर्षीय नेथरा गोवाली के रूप में हुई। आरोपी की पहचान गोवर्धन मोगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

प्यार करने का दबाव बनाने लगा था आरोपी

वहीं लड़की के पिता को जब पूरे मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने बेटी के इंस्टाग्राम दोस्त गोवर्धन के खिलाफ भटकल ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि गोवर्धन ने उनकी बेटी से पैसे मांगे। यह सब कुछ गोवर्धन ने इसल‍िए क‍िया, क्‍योंक‍ि उनकी बेटी ने उसके प्‍यार का ऑफर ठुकरा द‍िया था। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे, लेकिन गोवर्धन उसे परेशान करने लगा था। आरोपी उसे एक साल से जानता था, लेकिन वह उस पर उससे प्यार करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब बेटी ने ऑफर ठुकरा दिया तो वह उसे तंग करने लगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ