हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PAN, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस... सभी से जुड़े अपडेट के लिए होगा एक ऐप, जानिए कैसे काम करेगा?

​केंद्र सरकार एक यूनिफाइड डिजिटल आईडी सिस्टम लागू करने का प्लान बना रही है, जिसके तहत PAN, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स एक ही जगह पर अपडेट किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

डिजिटल के दौर में बहुत से काम आसान हो गए हैं, लेकिन सरकार कुछ जरूरी कामों को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए काम कर रही है। किसी भी देश का नागरिक होने के लिए उनके पास कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स होते हैं। इन डॉक्यूमेंट्स को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। वर्तमान में PAN, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID और पासपोर्ट से जुड़े अपडेट के लिए कई ऐप का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अभी ​केंद्र सरकार एक यूनिफाइड डिजिटल आईडी सिस्टम लागू करने की योजना बना रही है, जिसमें एक जगह पर भी सारे अपडेट किए जा सकेंगे। जानिए यह सिस्टम कैसे काम करेगा?

ऑटोमैटिकली अपडेट होंगे डॉक्यूमेंट्स

केंद्र सरकार के नए पोर्टल पर आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट समेत तमाम अहम पहचान पत्रों को आसानी और एक जगह पर ही अपडेट किया जा सकेगा। इसमें नाम बदलवाने से लेकर मोबाइल नंबर तक अपडेट कराने का काम किया जा सकेगा। इसके साथ ही अपना नया पता भी अपडेट किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, इसकी खास बात ये होगी कि एक जगह अपडेट करते ही आपके सभी डॉक्यूमेंट्स ऑटोमैटिकली अपडेट हो सकेंगे। इस ऐप में एक ही डिजिटल आईडी से सभी पहचान पत्रों को लिंक कर दिया जाएगा। इस काम में केवल 3 दिनों का समय लगेगा। वहीं, कोई नया डॉक्यूमेंट बनाना है, तो उसके लिए भी यहां पर अप्लाई किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान का पानी रोकना गलत’; पहलगाम आतंकी हमले पर किसान नेता नरेश टिकैत का बड़ा बयान

कब तक होगा लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐप के लिए सरकार ने आम जनता से भी उनकी राय मांगी थी। इसका अभी ट्रायल किया जा रहा है, जिसमें कुछ तकनीकी और कानूनी चुनौतियां आ रही हैं। हालांकि, ऐप का करीब 92 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही 98 फीसदी से ऊपर की एक्यूरेसी मिल जाएगी, वैसे ही इसकी फाइनल टेस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद ऐप को आम जनता के लिए लॉन्च किया जाएगा। अभी इसके लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों को कितनी सजा, कितना जुर्माना? क्या कहता है नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें