Today Top News: देश-दुनिया में 5 मई 2026 को कई बड़ी घटनाएं घटित हुईं, जो पूरे दिन सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं. अगर आप दिन की बड़ी खबरों से अछूते रहे हैं, तो यहां आप आज की 5 बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं. आइए दिनभर की उन बड़ी खबरों के बारे में जानें, जो सुर्खियों में रहीं.
ममता बनर्जी ना दें इस्तीफा, तो क्या बंगाल को नहीं मिलेगा नया मुख्यमंत्री? जानें इससे जुड़ा नियम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर अड़ गई हैं. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ममता बनर्जी ने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, इस्तीफा देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. साथ ही उन्होंने कहा कि हम चुनाव नहीं हारे, यह हमें हराने की उनकी कोशिश है. चुनाव आयोग के जरिए वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं. सूत्रों के अनुसार, यदि ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देती हैं, तो पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। संविधान विशेषज्ञ अश्विनी दुबे के अनुसार, इस्तीफा न देने पर राज्यपाल आर्टिकल 164 के तहत मुख्यमंत्री को पद से हटा सकते हैं.
IPL 2026 में रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का महारिकॉर्ड, क्या आपको पता है T20I और वनडे का सिक्सर किंग कौन है?
आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर से गरजा है. लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. चोट के चलते वो कुछ मैचों में आराम के बाद इस मैच में खेलने के लिए उतरे थे लेकिन उनके बल्ले से निकले छक्कों को देख गैप का कोई अंदाजा नहीं लगा पाया. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने एक महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनके लिए ये इस सीजन का दूसरा अर्धशतक था.
कर्ज के बोझ तले दबी पाकिस्तान की सरकार, 50 साल बाद शुरू किया शराब का निर्यात; क्या बच पाएगी डूबती अर्थव्यवस्था?
कंगाल होने की कगार पर खड़ा पाकिस्तान अब विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) कमाने के लिए हर मुमकिन रास्ता अपना रहा है। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। करीब पांच दशक (50 साल) के लंबे इंतज़ार के बाद, पाकिस्तान की सबसे पुरानी और एकमात्र स्थानीय शराब कंपनी मैरी ब्रुअरी (Murree Brewery) ने गैर-मुस्लिम देशों को शराब का निर्यात फिर से शुरू कर दिया है।
थलपति का फेवरेट ‘विजय मेनू’, मटन बिरयानी से सक्कराई पोंगल तक, ये हैं Thalapathy Vijay के पसंदीदा डिश
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है. विजय की पार्टी TVK ने 100 से ज्यादा सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई है. इसका मतलब साफ है कि अब विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. इसी बीच अब लोग यह सर्च कर रहे हैं कि विजय की जीत पर दावत में क्या-क्या शामिल हो सकता है.
Bank Strike Alert: बैंकों में दो दिन रहेगी स्ट्राइक! बैंक जाने से पहले नोट कर लें तारीख
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए एक बड़ा झटका है। अपनी लंबित मांगों और कर्मचारी अधिकारों को लेकर ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने मई में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के कारण महीने के अंत में लगातार चार दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रह सकता है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
40 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines