---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026 में रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का महारिकॉर्ड, क्या आपको पता है T20I और वनडे का सिक्सर किंग कौन है?

Rohit Sharma Sixes Record: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा हर एक पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. LSG के खिलाफ आई पारी के दम पर उन्होंने छक्कों का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं कि T20I और वनडे इंटरनेशनल में सिक्सर किंग कौन है.

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Sixes Record: आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर से गरजा है. लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. चोट के चलते वो कुछ मैचों में आराम के बाद इस मैच में खेलने के लिए उतरे थे लेकिन उनके बल्ले से निकले छक्कों को देख गैप का कोई अंदाजा नहीं लगा पाया. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने एक महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनके लिए ये इस सीजन का दूसरा अर्धशतक था.

ये भी पढ़िए- IPL 2026: ऋषभ पंत ने बताया MI से क्यों हारी LSG, सीजन की 7वीं हार के बाद कहीं ये 5 बड़ी बातें

---विज्ञापन---

IPL रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में रन चेज में 156 छक्के जड़े हैं. रोहित इस आईपीएल के इतिहास में रन चेज करते हुए छक्के लगाने के मामले में 150 का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं. इस पारी में 7 छक्के जड़ते हुए उनके नाम अब रन चेज में 153 छक्के हो गए हैं. जल्द ही रोहित क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देंगे. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अभी तक 317 छक्के जड़े हैं तो वहीं पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है. 

T20I का सिक्सर किंग कौन?

आईपीएल में रोहित शर्मा भले ही पहले नंबर पर अभी नहीं हैं लेकिन टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल में उनकी बादशाहत बनी हुई है. वो इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है. उनके नाम 151 पारियों में 205 छक्के दर्ज हैं.

---विज्ञापन---

ODI में किसने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स?

वनडे इंटरनेशनल में भी रोहित का नाम टॉप पर है. उन्होंने अब तक के अपने वनडे करियर में 357 छक्के जड़े हैं जो कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम है, जिन्होंने अपने वनडे करियर में 351 छक्के जड़े थे.

टेस्ट में किसके नाम सबसे ज्यादा छक्के?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है. उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 216 पारियों में 136 छक्के जड़े हैं. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज टॉप की सूची में शामिल तक नहीं है. भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है. उन्होंने 86 पारियों में 94 छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के दर्ज हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: 12 टीमें, 33 मैच…इस दिन से शुरू होगा विश्व कप का रोमांच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

First published on: May 05, 2026 02:27 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola