इतनी बेरहमी! पुलिस का ये कैसा खौफनाक चेहरा? TMC की लड़ाई को मिला AAP का साथ

TMC Protest Election Commission Office: दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC नेताओं का विरोध प्रदर्शन गरमाता जा रहा है। पिछले 24 घंटे से छिड़े दंगल में अब आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। केजरीवाल के मंत्री सौरभ भारद्वाज धरनारत नेताओं से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

TMC Leaders Protest Outside Election Commission Office

TMC Leaders Protest Outside Election Commission Office

TMC MP Protest Latest Update: दिल्ली में चुनाव आयोग (Election Commission) के दफ्तर के बाहर चल रहा TMC सांसदों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहीं पुलिस ने धरने पर बैठी TMC की महिला सांसदों को जिस तरह हाथ-पैरों से पकड़कर घसीटा, उसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। TMC के धरने के समर्थन में अब आम आदमी पार्टी भी आ गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज धरने पर बैठे नेताओं से मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के अंदर नही जाने दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ आई सागरिका घोष की पुलिस वालों के साथ बहस हो गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि TMC के नेताओ को गिरफ्तार किया गया है, यह सरासर तानाशाही है। भाजपा ने कनॉट प्लेस में प्रोटेस्ट किया, उनके ऊपर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया? TMC नेताओं को अरेस्ट किया गया, मुकदमा किया गया। यह लोग तो इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर बैठे थे, यह गुंडागर्दी है, तानाशाही है, भाजपा की।

विज्ञापन

नेताओं के हिरासत से गुस्साई TMC, गर्वनर से शिकायत

बता दें कि नई दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के उत्पीड़न की शिकायत तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को दी है। उन्होंने उनसे मुलाकात करके पूरे मामले से वाकिफ कराया। अभिषेक के साथ कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, मंत्री शशि पांजा, ब्रात्य बसु समेत 10 अन्य तृणमूल नेता भी थे। बोस से मुलाकात के बाद अभिषेक ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर जिस तरह से महिला सांसदों को घसीटकर ले जाया गया है, मुझे लगता है कि दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। दो सप्ताह पहले डोला सेन के पैर का ऑपरेशन किया गया था। 3 बार के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को दिल्ली पुलिस ले गई। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि राज्यपाल कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो आने वाले समय में TMC बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

क्यों धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता?

बता दें कि बीते दिन ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के 10 नेता दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफिस आए थे। वे चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे। इनकी मांग NIA के डीजी, ED और CBI के डायरेक्टर को तुरंत प्रभाव से हटाने की है, लेकिन चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद वे दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। धरनारत नेताओं में डेरेक ओ’ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले, सागरिका घोष और 3 पूर्व सासंद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास शामिल थे।

विधायक विवेक गुप्ता और TMC के युवा नेता सुदीप राहा भी धरना देने पहुंचे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रात में ही TMC के नेताओं को जाने के लिए बोल दिया गया था, लेकिन TMC नेता नहीं गए, इसलिए पुलिस ने TMC नेताओं को हिरासत में ले लिया और मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले गए, लेकिन जानने के लिए कहने पर भी वे नहीं गए और रात भर TMC डेलिगेशन मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में ही रहा। वहीं मंगलवार सुबह भी TMC नेता मंदिर मार्ग पर ही धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ