सफल बैंकर, अमेरिका से पढ़ाई, इस महिला TMC प्रत्याशी का विवादों से रहा है पुराना नाता

Krishnanagar Loksabha election 2024: टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से एक बार फिर महुआ मोइत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। वह साल 2016 में टीएमसी की टिकट पर करीमपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। महुआ ने अमेरिका के माउंट होलोके कॉलेज से पढ़ाई की है।

Mahua Moitra 

Mahua Moitra 

Krishnanagar Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कृष्णानगर लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर महुआ मोइत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

लोकसभा से निष्कासित किया गया

2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी की टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। दिसंबर 2023 में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। उन पर संसद में सवाल पूछने की एवज में पैसा लेने का आरोप लगा था। अक्सर संसद में अपने जोरदार भाषण के लिए महुआ सुर्खियां बटोरती रही हैं। पश्चिम बंगाल के तेज तर्रार नेताओं में उनकी गिनती होती है।

विज्ञापन

पहले कांग्रेस पार्टी में थीं

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। लेकिन कांग्रेस नेताओं और विचाराधारा से सहमत न होने पर उन्होंने एक साल के भीतर 2010 में ही पार्टी छोड़ दी और फिर टीएमसी का दामन थाम लिया। साल 2016 में टीएमसी की टिकट पर करीमपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं। 2019 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा।

विज्ञापन

कोलकाता और अमेरिका से पढ़ाई

महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 में असम में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा कोलकाता में हुई। फिर अमेरिका के माउंट होलोके कॉलेज से उन्होंने अर्थशास्त्र और मैथ्स में ग्रेजुएशन की है। 1998 से 2009 तक उन्होंने अमेरिका में सफल बैंकर के तौर पर नामी कंपनियों में काम किया। जिसके बाद वह 2009 में भारत लौटी और सक्रिय राजनीति से जुड़ गईं। जानकारी के अनुसार उन्होंने डेनमार्क के मूल निवासी लॉर्स ब्रॉर्सन से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ