असम में 10600 करोड़ के प्रोजेक्ट का PM मोदी ने किया भूमि पूजन, कांग्रेस पर मढ़ा बड़ा आरोप

PM Modi in Assam: पीएम मोदी ने बताया कि 2014 में देश में यूरिया उत्पादन 225 लाख मीट्रिक टन था, जो अब बढ़कर करीब 306 लाख मीट्रिक टन हो चुका है. यह नया संयंत्र पांच वर्षों में तैयार होगा और 12.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ क्षेत्र को एक बड़े उर्वरक उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करेगा.

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले के नमरूप में ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BVFCL) परिसर के भीतर नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया उर्वरक संयंत्र का भूमि पूजन किया. पीएम मोदी ने इसे पूरे उत्तर-पूर्व और असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह परियोजना औद्योगिक प्रगति की नई शुरुआत साबित होगी.

आयात पर कम होगी निर्भरता


PMO के अनुसार, करीब 10600 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों की उर्वरक जरूरतों को पूरा करेगी, आयात पर निर्भरता कम करेगी और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘नमरूप और डिब्रूगढ़ का जो सपना वर्षों से अधूरा था, वह आज पूरा हो रहा है. विकास की जिस गति को असम ने पकड़ा है वो तो बस शुरुआत है.’

कांग्रेस पर भी साधा निशाना


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पुराने कारखानों के आधुनिकीकरण पर ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से क्षेत्र की कई औद्योगिक इकाइयां बंद होती चली गईं. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अब उन लंबित समस्याओं का समाधान कर रही है जिन्हें कांग्रेस ने वर्षों तक नजरअंदाज किया.

भाजपा सरकार में किसानों का हुआ भला


पीएम मोदी ने बताया कि 2014 में देश में यूरिया उत्पादन 225 लाख मीट्रिक टन था, जो अब बढ़कर करीब 306 लाख मीट्रिक टन हो चुका है. उन्होंने कहा, ‘किसानों के हित में काम तो तभी शुरू हुआ जब भाजपा की सरकार आई. पहले जिनके पास मौका था उन्होंने केवल अनदेखी की. केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जानकारी दी कि BVFCL पूर्वोत्तर का सबसे पुराना उर्वरक संयंत्र है और अब यहां चौथा प्लांट लगाया जा रहा है. यह नया संयंत्र पांच वर्षों में तैयार होगा और 12.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ क्षेत्र को एक बड़े उर्वरक उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ