महंगाई की मार! 26 दिसंबर से रेलवे बढ़ाएगा किराया, जानिए किस क्लास पर कितना पड़ेगा असर?

Indian Railways Train Ticket: न्यू ईयर 2026 में लोगों को ट्रेन टिकट के बढ़े हुए किराये का झटका लगने लगा रहा है. रेलवे ने प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाने का फैसला किया है. जल्दी ही नए किराये की सूची भी जारी कर दी जाएगी, जिसका पूरा बोझ आम जनता की जेब पर पड़ेगा.

Indian Railways Train Ticket

26 दिसंबर को नए किराये की सूची जारी हो सकती है.

Train Ticket Price Hike: भारतीय रेलवे ने नए साल से पहले अपने करोड़ों यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, रेलवे ने टिकट का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसका बोझ लोगों की जेब पर पड़ेगा. आगामी रविवार यानी 26 दिसंबर 2025 को रेलवे नए किराए की लिस्ट जारी करेगा, जिससे रेलवे को करीब 600 करोड़ की इनकम होने का अनुमान है. बता दें कि रेलवे एक से 2 पैसे प्रति किलोमीटर और 10 रुपये तक किराया बढ़ा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह देना होगा बढ़ा हुआ किराया

बता दें कि ट्रेन यात्रियों को अब जनरल कैटेगरी में 215 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा. मेल/एक्सप्रेस, नॉन-एसी और AC कैटेगरी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा. 215 किलोमीटर से कम दूरी का सफर करने पर टिकट के किराया पुराने वाला ही रहेगा.

वहीं नॉन-एसी कैटैगरी में 500 किलोमीटर का सफर करने पर यात्रियों को 10 रुपये ज्यादा किराया देना होगा. निम्न और मध्यम वर्ग के लिए उपनगरीय और मासिक सीजन टिकटों का किराया नहीं बनाया गया है.

विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल पर विशेष ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने क्रिसमस और नए साल पर सभी 8 जोन में स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिसमें ट्रेनें 244 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी. दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आस-पास के शहरों को जोड़ने वाले रूटों पर विशेष ट्रेनें चलेंगी, ताकि घर लौटने या छुट्टी मनाने के लिए जाने वालों को सुविधा हो. मुंबई-गोवा (कोंकण) कॉरिडोर पर विशेष दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं. मुंबई-नागपुर, पुणे-सांगानेर और महाराष्ट्र के अन्य मार्गों पर भी विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ