टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक कैब ड्राइवर की फोन कॉल की वजह से पुलिस को तीनों आरोपी दबोचने में कामयाबी मिली. मुंबई पुलिस वारदात के बाद से तीनों आरोपियों को तलाश रही थी. तभी एक फोन कॉल की वजह से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही.
फायरिंग के एक दिन बाद सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से इन कथित हमलावरों को पकड़ा गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और हरियाणा के रेहान और फूल सिंह को गिरफ्तार किया था. ये तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले ही कोटा पुलिस ने इन दबोचकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया.
यह भी पढ़ें : 16 घंटे में 4 बार बदली कार, पूरे रास्ते पूछताछ… कोटा से ऐसे मुंबई लाए गए टाइगर श्रॉफ के शूटर्स
न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में जांच के हवाले से लिखा है कि सूरत तक जाने के लिए तीनों संदिग्ध हमलावरों ने एक कैब बुक की थी. जिस मोबाइल नंबर से यह कैब बुक की गई थी, उस नंबर पर ड्राइवर ने संपर्क किया. बस फिर पुलिस को सुराग मिल गया, और पुलिस को तीनों की लोकेशन मिल गई. इसके बाद पुलिस तीनों के मूवमेंट को ट्रैक करने में कामयाब रही, जिसके बाद उन्हें राजस्थान के रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया.
मुंबई पुलिस ने पहले कैब ड्राइवर को ट्रैक किया. ड्राइवर को पकड़कर पूछा गया तो उसने पुलिस को बताया कि उसने तीनों संदिग्धों को सूरत रेलवे स्टेशन पर छोड़ा है. जिसके बाद पुलिस ने ट्रेनों के शैड्यूल, रिजर्वेशन चार्ट को खंगाला. पुलिस ने सूरत रेलवे स्टेशन पर भी जांच की, जिसके बाद यह पता चला कि तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार होकर राजस्थान की ओर जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : कैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
फिर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस संपर्क किया और तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया. इन्हें दबोचने के लिए दो सुरक्षाबलों ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था.
ऐसे कोटा से मुंबई ले गई पुलिस
तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस कोटा से मुंबई ले गई है. इन्हें सड़क जरिए तीन गाड़ियों के काफिले में ले जाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, 16 घंटे लंबे सफर में पुलिस ने चार बार गाड़ियां बदली. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे.
यह भी पढ़ें : विदेश में नौकरी, कैश… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को दिखाए गए थे बड़े-बड़े सपने
बता दें, मुंबई के जुहू इलाके में श्रॉफ की कार पर रविवार शाम गोलियां चलाई थीं और वे फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे. इस हमले में अभिनेता को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन उनका वाहन चालक और घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गए थे. मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार पर पांच-छह गोलियां चलाई गईं. हमलावरों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल अंधेरी में लावारिस हालत में मिली थी.
संबंधित खबरें
'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
57 mins ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
1 hr agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
2 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
2 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
3 hrs agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
4 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 hrs agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
7 hrs agoLIVE: शिव शर्मा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर कोर्ट लाया गया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines