'सतर्क रहें', ईरान के बाद अब भारत सरकार ने इजराइल में रह रहे नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

ईरान के बाद क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने इजराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. सतर्क रहने और स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

India advisory for israel

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भारी तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों को देखते हुए भारत सरकार ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक जरूरी सुरक्षा निर्देश जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने इजरायल में मौजूद सभी भारतीयों को बेहद सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा है. सरकार ने साफ तौर पर सलाह दी है कि भारतीय नागरिक अभी इजरायल की किसी भी गैर-जरूरी यात्रा से बचें और वहां के होम फ्रंट कमांड के निर्देशों पर नजर रखें. किसी भी आपात स्थिति के लिए भारतीय दूतावास ने 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं ताकि मुश्किल समय में नागरिकों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका?

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी ने इस पूरे क्षेत्र में डर का माहौल पैदा कर दिया है जिसके बाद इजरायल के कई शहरों में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिणी और मध्य इजरायल के कई इलाकों में सार्वजनिक शेल्टरों यानी सुरक्षित बंकरों को खोलने के आदेश दे दिए गए हैं. डिमोना शहर के मेयर ने कहा है कि अचानक आने वाली मुसीबत से हैरान होने के बजाय पहले से तैयार रहना ज्यादा बेहतर है. ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उस पर हमला करता है तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने उसके निशाने पर होंगे जिससे इजरायल के ऊपर भी हमलों का खतरा काफी बढ़ गया है.

विज्ञापन

ईरान में बढ़ता विद्रोह

एक तरफ इजरायल में तनाव है तो दूसरी तरफ ईरान में चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों ने वहां के हालात को बेकाबू कर दिया है. तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए एक नई एडवायजरी जारी कर उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकलने की सलाह दी है. दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स या परिवहन के अन्य साधनों का इस्तेमाल कर तुरंत देश छोड़ दें. ईरान में फिलहाल जिस तरह की स्थिति बनी हुई है उसे देखते हुए भारत सरकार वहां से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.

विज्ञापन

दूतावास के संपर्क में रहने की अपील

ईरान में रह रहे लगभग 10,000 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार काफी गंभीर है और उन्हें लगातार स्थानीय खबरों पर नजर रखने को कहा गया है. दूतावास ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे उन इलाकों से पूरी तरह दूर रहें जहां विरोध प्रदर्शन या रैलियां हो रही हैं क्योंकि वहां हिंसा भड़कने का खतरा सबसे ज्यादा है. सरकार ने सभी प्रवासियों और छात्रों से कहा है कि वे अपनी जानकारी दूतावास के साथ साझा करें और लगातार उनके संपर्क में बने रहें. आने वाले दिनों में अगर स्थिति और ज्यादा बिगड़ती है तो भारत सरकार निकासी अभियान में और तेजी ला सकती है ताकि हर भारतीय को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ