ब्रिटेन की संसद में पीएम स्टार्मर ने क्यों किया 'कामसूत्र' का जिक्र? महिला सांसद से हुई बहस

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने संसद में एक विवादित बयान दिया है जिसके बाद से ही उनकी आलोचना हो रही है. दरअसल, हाउस ऑफ कॉमन्स में सवाल जवाब के दौरान उन्होंने कामसूत्र का जिक्र करते हुए मजाक किया, जिसे कई लोगों ने गलत करार दिया है. बता दें कि यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब लेबर सरकार अपनी नीतियों में बार-बार बदलाव और आर्थिक हालात को लेकर दबाव का सामना कर रही है.

britain pm

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने संसद में एक विवादित बयान दिया है जिसके बाद से ही उनकी आलोचना हो रही है. दरअसल, हाउस ऑफ कॉमन्स में सवाल जवाब के दौरान उन्होंने ‘कामसूत्र’ का जिक्र करते हुए मजाक किया, जिसे कई लोगों ने गलत करार दिया है. बता दें कि यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब ब्रिटेन की सरकार अपनी नीतियों में बार-बार बदलाव और आर्थिक हालात को लेकर दबाव का सामना कर रही है.

विज्ञापन

बता दें कि विपक्षी कंजर्वेटिव नेता केमी बेडनॉक ने सरकार पर नीतियों में बार-बार बदलाव को लेकर सवाल उठाए थे. जवाब में किएर स्टार्मर ने कहा कि ‘विपक्ष ने 14 साल में कामसूत्र से ज्यादा पोजिशन बदली हैं. इसमें कोई हैरानी नहीं कि वे थक चुके हैं, उन्होंने देश की हालत बिगाड़ दी है.’ इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया.

विज्ञापन

कई सांसदों और सदन में मौजूद लोगों ने इसे असहज और गलत समय पर किया गया मजाक बताया. पीएम किएर के बयान पर विपक्ष ने भी जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री ने गंभीर मुद्दों पर ठोस जवाब देने के बजाय हल्के मजाक का सहारा लिया है. पीएम किएर के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

स्टार्मर सरकार पर नीतियों को लेकर उठ रहे सवाल

स्टार्मर सरकार नीतियों को लेकर भी लोगों के गुस्से का और चुनौतियों का सामना कर रही है. सत्ता में आने के बाद स्टार्मर सरकार ने हर साल तीन लाख नए घर बनाने का वादा किया था, लेकिन इसके उलट विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले बीस सालों में कोई भी सरकार यह लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ