---विज्ञापन---

देश angle-right

पुलवामा के गदूरा में आतंकियों ने मजदूरों पर किया हमला, एक की मौत, दो घायल

आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों ने गैर स्थानीय मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मृतक मजदूर की पहचान मोहम्मद मुमताज पुत्र मोहम्मद जालू निवासी सकवा परसा, […]

---विज्ञापन---

आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों ने गैर स्थानीय मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

मृतक मजदूर की पहचान मोहम्मद मुमताज पुत्र मोहम्मद जालू निवासी सकवा परसा, बिहार के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद अजीज और मोहम्मद मजबूल पुत्र मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। दोनों की हालत स्थिर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकवादियों ने बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें ये मजदूर घायल हो गए।

---विज्ञापन---

कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट
कल धारा 370 को निरस्त करने की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पूरी कश्मीर घाटी में विशेष रूप से दक्षिण और मध्य कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने बलों को सूचित किया है कि आतंकवादी 5 अगस्त के आसपास हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी 5 अगस्त और 15 अगस्त के आसपास सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला कर सकते हैं या अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बना सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी हमले की धमकी को बेअसर करने के लिए बलों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है, चेकिंग पॉइंट बढ़ा दिए गए हैं। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल पैदल गश्त के साथ-साथ क्षेत्रों पर तैनात हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2022 10:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola