Jammu Kashmir: पुलवामा में अब यह क्या हुआ? अलर्ट मोड पर सेना
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने कथित तौर पर राजपोरा इलाके में सुरक्षाकर्मियों का हथियार छीन लिया है। रविवार नए साल के पहले दिन दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। इस बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, “पुलवामा के राजपोरा इलाके से सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनने की घटना की सूचना मिली है।”
J-K: Terrorist snatches weapon of security personnel in Rajpora; area cordoned off
Read @ANI Story | https://t.co/gbxEJSIQpE#JammuAndKashmir #Securitypersonnel #Terrorist #Rajpora pic.twitter.com/lSA7QNIz4G
— ANI Digital (@ani_digital) January 1, 2023
पुलिस अधिकारियों ने कहा मामले की जांच की जा रही है। हथियार की डिटेल ली गई है। आतंकी के चेहरे-मोहरे का पता लगा जांच अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद है जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा। बता दें नव वर्ष के चलते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सख्त है। नए साल पर आतंकी किसी वारदात को अंजाम न दे सके इसके लिए बॉर्डर एरिया में सेना द्वारा गश्त दी जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: