हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Telangana: टोल प्लाजा पर टीआरएस नेताओं की कर्मचारियों से फाइट, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

विज्ञापन
telangana toll fight

नई दिल्ली: तेलंगाना के शादनगर टोल प्लाजा पर टीआरएस के नेताओं का कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, टीआरएस के नेता टोल के पैसे मांगने पर शादनगर टोल प्लाजा के कर्मचारियों से भिड़ गए। काफी देर तक बहस होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद नेताओं ने तोड़फोड़ की।

अभी पढ़ें – Punjab Governor Vs AAP: अरविंद केजरीवाल बोले- राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार रुकने के बाद उसमें से कुछ लोग निकलते हैं और बहस करने के बाद हाथापाई शुरू कर देते हैं। थोड़ी देर में टोल प्लाजा के कुछ और कर्मचारी आ जाते हैं। इसके बाद लड़ाई और बढ़ जाती है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टोल पर तोड़फोड़ भी की गई।

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे गौतम अडाणी, 60 मिनट तक हुई बातचीत

जानकारी के अनुसार, टीआरएस के नसरुलाबाद सरपंच को टोल फीस देने को कहा गया, जिसके बाद यह घटना हुई। डीसीपी शमशाबाद आर जगदीश्वर रेड्डी ने बताया कि शादनगर टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा कर्मचारियों और टीआरएस सरपंच के बीच बहस हुई। हमने दोनों पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं क्योंकि दोनों ने शिकायत की थी। टोल प्लाजा पर हमला और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। डीसीपी ने कहा ‘दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola