दिल्ली से नासिक जा रही SpiceJet की फ्लाइट में तकनीकी खामी, बीच से ही वापिस लौटी

Spicejet Flight Emergency Landing

Spicejet Flight Emergency Landing

नई दिल्ली: स्पाइसजेट (SpiceJet) की उड़ानों में एक के बाद एक चल रहा तकनीकी खामियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी कंपनी एक उड़ान को हवा से ही वापिस लौटना पड़ा है।

डीजीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक, “एसजी-8363, जो गुरुवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से महाराष्ट्र के नासिक के लिए उड़ान भरी थी, एक ‘ऑटोपायलट’ खामी के कारण वापिस लौट आई।” अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित उतर गया।

डीजीसीए के अधिकारी ने कहा, “स्पाइसजेट बी737 विमान वीटी-एसएलपी, परिचालन उड़ान एसजी-8363 (दिल्ली-नासिक) गुरुवार को ऑटोपायलट में खराबी के कारण एयर टर्नबैक हुआ।”

ईंधन की ऊंची कीमतों और रुपये के मूल्यह्रास के बीच वित्तीय उथल-पुथल का सामना करते हुए, स्पाइसजेट की उड़ानों को इससे पहले भी ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

27 जुलाई को, विमानन सुरक्षा नियामक ने भी एयरलाइन को आठ सप्ताह के लिए अपनी अधिकतम 50 प्रतिशत उड़ानें संचालित करने का आदेश दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ