World: पाकिस्तानी पीएम बोले- बाढ़ पर संवेदना दिखाने के लिए मोदी का धन्यवाद
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली:पाकिस्तान में आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संवेदना दिखाने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पीमए ने लिखा ‘मैं धन्यवाद करता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ के कारण हुए मानव और भौतिक नुकसान पर संवेदना के लिए। इंशाअल्लाह लोग इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे और अपने जीवन और समुदायों का पुनर्निर्माण करेंगे।
I thank 🇮🇳 PM Narendra Modi @narendramodi for condolences over the human & material losses caused by floods. With their characteristic resilience the people of 🇵🇰 shall, InshaAllah, overcome the adverse effects of this natural calamity & rebuild their lives and communities.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) August 31, 2022
इससे पहले पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जून के बाद से पाकिस्तान में मानसून की बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1136 तक पहुंच गई है। जिसमें पिछले 24 घंटों में 75 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में बाढ़ से हो रही तबाही पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा “पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: