Tamizhagam Row: तमिझगम विवाद के बीच पश्चिमी चेन्नई में दिखे 'गेट आउट रवि' वाले पोस्टर

Tamizhagam row

Tamizhagam Row: तमिलनाडु में तमिझगम विवाद के बीच मंगलवार को पश्चिमी चेन्नई में ‘गेट आउट रवि’ वाले पोस्टर देखे गए। बता दें कि सोमवार को विधानसभा की कार्रवाई के दौरान राज्यपाल आरएन रवि ने सुझाव दिया था कि प्रदेश का नाम ‘तमिलनाडु’ के बजाय ‘तमिझगम’ अधिक उपयुक्त नाम होगा। राज्यपाल के इस सुझाव के बाद विवाद खड़ा हो गया। आज ‘#Getout Ravi’ शब्दों वाले कई पोस्टर तमिलनाडु के पश्चिम चेन्नई में वल्लुवर कोट्टम और अन्ना सलाई क्षेत्रों में देखे गए।

विज्ञापन

राज्यपाल की टिप्पणी पर मचे बवाल के बीच पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर ‘#Getout Ravi’ टॉप ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राज्यपाल उद्घाटन सत्र में अपने पारंपरिक अभिभाषण के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

सोमवार को भी विधानसभा में हुआ था बवाल

सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगी दलों कांग्रेस और विदुथलाई चिरुथिगाल काची (वीसीके) के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट करने से पहले राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। डीएमके विधायकों ने ‘बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा मत थोपें’ जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन

डीएमके और सहयोगी दलों ने राज्यपाल के रुख का विरोध किया और उन पर भाजपा की वैचारिक स्थिति का समर्थन करने का आरोप लगाया। विधायकों ने कहा, ‘यह नागालैंड नहीं, यह गर्वित तमिलनाडु है।’ हालांकि हंगामे के बीच राज्यपाल रवि अपना अभिभाषण देते रहे। ट्रेजरी बेंच ने ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

कई विधेयक को लेकर राज्यपाल और सरकार आमने-सामने

सत्तारूढ़ डीएमके और राजभवन के बीच ऐसे कई विधेयकों को लेकर खींचतान चल रही है, जो राज्यपाल की स्वीकृति के लिए लंबित हैं, जिनमें ऑनलाइन जुआ और दांव-आधारित ऑनलाइन गेम शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि दिसंबर 2022 तक विधानसभा में पारित कुल 21 विधेयक राजभवन के पास लंबित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ