Tamil Nadu IT Raids: तमिलनाडु के मंत्री के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी, DMK कार्यकर्ताओं और अफसरों के बीच झड़प

Tamil Nadu, IT raids, DMK minister, Senthil Balaji
विज्ञापन

Tamil Nadu IT Raids: तमिलनाडु के बिजली मंत्री और DMK नेता वी सेंथिल बालाजी से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। इस दौरान मंत्री सेंथिल बालाजी के भाई अशोक के परिसरों की तलाशी लेने आए डीएमके कार्यकर्ताओं और आईटी अधिकारियों के बीच झड़प की भी सूचना है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य के मंत्री सेंथिल बालाजी से कथित संबंध रखने वाले विभिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और कार्यालयों में लगभग 40 स्थानों पर छापे मारे गए।

Advertisment

बता दें कि डीएमके नेता बालाजी करूर से विधायक हैं। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल चेन्नई, करूर और अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा, करूर और कोयम्बटूर सहित शहरों में कथित तौर पर मंत्री से जुड़े व्यक्तियों के परिसरों में तलाशी ली जा रही थी।

मंत्री के करीबी रिश्तेदार और कुछ ठेकेदार कथित तौर पर उन लोगों में शामिल थे जिनके परिसरों की आयकर अधिकारियों द्वारा तलाशी ली जा रही थी। बता दें कि करूर के वरिष्ठ द्रमुक नेता बालाजी के पास मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ