तमिलनाडु में नई सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री विजय ने गृह, पुलिस, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण, नगर प्रशासन और शहरी जल आपूर्ति जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं. सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, अनुभवी नेता केए सेंगोट्टैयन को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके पास पेंशन और वित्तीय प्रशासन से जुड़े विभाग भी रहेंगे. सेंगोट्टैयन पहले AIADMK में लंबे समय तक मंत्री रह चुके हैं और हाल ही में विजय की पार्टी TVK में शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें: CM विजय फ्लोर टेस्ट की ‘अग्निपरीक्षा’ में पास हुए या फेल? क्या सभी नए मुख्यमंत्री के लिए जरूरी होता है विश्वास मत
किसके पास कौन सा मंत्रालय?
कैबिनेट में एन.आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग दिया गया है. वहीं, आर.निर्मलकुमार को ऊर्जा और कानून विभाग की जिम्मेदारी मिली है. आधव अर्जुना को लोक निर्माण विभाग और खेल विकास मंत्रालय सौंपा गया है. डॉ. केजी अरुणराज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग संभालेंगे. वहीं, पी. वेंकटरामनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है. राजमोहन को स्कूल शिक्षा, तमिल विकास और सूचना एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
एस. कीर्तन को मिली कौन सी जिम्मेदारी?
नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा चर्चा एस. कीर्तन को लेकर हो रही है. युवा नेता और पहली बार विधायक बनीं कीर्तन को उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है. उन्हें विजय सरकार का युवा चेहरा माना जा रहा है. दरअसल, अभिनेता से नेता बने विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर पहली बार सरकार बनाई है. उनकी पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है. इसके साथ ही द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (A) के दशकों पुराने राजनीतिक वर्चस्व का अंत हुआ और उन्होंने इसे ‘वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग’ की शुरुआत बताया.
ये भी पढ़ें: कौन हैं राधन पंडित? थलापति के ‘विजय’ की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी, अब TVK सरकार में मिला बड़ा पद
संबंधित खबरें
राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
21 mins ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
1 hr agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
3 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
4 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
11 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
13 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
14 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines