कौन हैं राधन पंडित? थलापति के 'विजय' की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी, अब TVK सरकार में मिला बड़ा पद

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के करीबी ज्योतिषी राधन पंडित इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने चुनाव से पहले टीवीके की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई. अब उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD नियुक्त किया गया है. जानिए कौन हैं राधन पंडित और क्यों हो रही है उनकी चर्चा.

Vijay Thalapathy and Pandit Radhan
1 / 6
Credit: News24

विज्ञापन

कौन हैं राधन पंडित?

कौन हैं राधन पंडित?2 / 6

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों राधन पंडित का नाम तेजी से चर्चा में है. राधन पंडित पेशे से ज्योतिषी और न्यूमरोलॉजिस्ट माने जाते हैं. उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी. राधन पंडित ने चुनाव से काफी पहले दावा किया था कि विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम यानी TVK तमिलनाडु में 'सुनामी जीत' दर्ज करेगी. अब विजय सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में खास जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन

CM विजय ने बनाया OSD

CM विजय ने बनाया OSD3 / 6

  तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी आदेश में राधन पंडित को मुख्यमंत्री का Officer on Special Duty (OSD) नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है कि वो राजनीतिक मामलों में मुख्यमंत्री विजय को सलाह देंगे.

40 साल का अनुभव

40 साल का अनुभव4 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधन पंडित को ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी में करीब 40 साल का अनुभव है. वो तमिलनाडु की राजनीति और फिल्मी दुनिया के कई बड़े नामों से जुड़े रहे हैं. उनकी पहचान लंबे समय से एक बड़े ज्योतिषी के रूप में रही है. राधन पंडित ने अपनी ज्योतिष प्रैक्टिस दिल्ली से शुरू की थी. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आने से पहले उनका नाम पंडित वेट्टीवेल था, 2008 में दिल्ली शिफ्ट होने के बाद उन्होंने अपना नाम राधन पंडित रख लिया.

विज्ञापन

जयललिता से भी जुड़ चुका है नाम

जयललिता से भी जुड़ चुका है नाम5 / 6

राधन पंडित का नाम इससे पहले तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ भी जुड़ चुका है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो पहले भी कई बड़े राजनीतिक चेहरों को सलाह देते रहे हैं. इसी वजह से उनकी राजनीतिक गलियारों में अच्छी पकड़ मानी जाती है.

लाल कृष्ण आडवाणी को मानते हैं गुरू

लाल कृष्ण आडवाणी को मानते हैं गुरू6 / 6

राधन पंडित दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अपना गुरू मानते हैं. साथ ही, पिछले कई दशकों में उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी, AIADMK और डीएमके के बड़े नेताओं को सलाह दी है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन