'सूरज, चांद और सच ज्यादा देर छिपता नहीं', बोलीं- प्रियंका गांधी, जानें और किसने क्या कहा?

rahul gandhi, surat court, modi surname, defamation case

Modi Surname Remark

Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने उन्हें मिली दो साल की सजा पर रोक पर लगा दी। अब राहुल अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे और उनकी सदस्यता भी बहाल हो सकती है। कांग्रेस के लिए यह बड़ी जीत है। दिल्ली स्थित एआईसीसी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज खुशी का दिन है।

प्रियंका बोलीं- सच छिपता नहीं

प्रियंका गांधी ने गौतमबुद्ध के एक सूत्र वाक्य के सहारे बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध जी ने कहा था, तीन चीजें लंबे समय तक छिपाई नहीं जा सकतीं- सूर्य, चंद्रमा और सच। न्यायपूर्ण फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। सत्यमेव जयते।

पीएम मोदी की हार है राहुल गांधी की जीत

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी की जीत को पीएम मोदी की हार बताया है। उन्होंने कहा कि आज खुशी का दिन है। संसद में हर जगह आपको सत्यमेव जयते दिखेगा। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश की गई थी, वह नाकाम हो गई। राहुल गांधी की जीत मोदीजी को बहुत भारी पड़ेगी। मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को लिखूंगा।

अब दुनिया स्पीकर की तरफ देख रही

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सांसद सदस्यता को लेकर अब स्पीकर को फैसला लेना होगा। पूरा देश और दुनिया अब स्पीकर की तरफ देख रही है। लोकसभा में हमारे विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट फैसले की प्रति के साथ आधिकारिक तौर पर मिलकर सदस्यता बहाली का अनुरोध करेंगे।

शेर फिर संसद में दहाड़ेगा- सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर लोकतंत्र, संवैधानिकता और सत्य की जीत के सिद्धांत में आम लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया है।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि शेर एक बार फिर संसद में दहाड़ेगा। अब बिना किसी देरी के स्पीकर को फैसला रद्द कर देना चाहिए। आज हम बहुत खुश और उत्साहित हैं।

वायनाड को फिर मिला अपना सांसद

केरल के कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि केरल के लोग, खासकर वायनाड के लोग आज बहुत खुश हैं। उन्हें अपना सांसद मिल गया है। भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। देश की सर्वोच्च अदालत को भी एहसास हो गया कि राहुल गांधी को चुप कराने का प्रयास किया गया था।

आदित्य ठाकरे बोले- राहुल की बढ़ी लोकप्रियता

उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है। दरअसल, राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही थी, एमपी और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इसलिए बीजेपी को खल रहा था। राहुल गांधी से बीजेपी डर गई थी। इसलिए उन्हें फंसाया गया था। मगर, अब सत्य सामने आ चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ