Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर कैसे भाग गए शूटर? पढ़ें इस खास रिपोर्ट में

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद दोनों शूटर कैसे भाग गए? पढ़िए इस खास रिपोर्ट में…

SUKHDEV
विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi murder: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर करणी सेना, राजपूत समाज और अन्य समाज के लोग सड़क पर आ गए हैं। बता दें कि दो शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने घर में घुसकर गोगामेड़ी को गोली मारी थी। गोगामेड़ी के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है।
बाइक और कार छीनने का किया था प्रयास

सुखदेव गोगामेड़ी को गोली मारने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये थे। इसके बाद उन्होंने हेमराज नाम के एक व्यक्ति से उसकी बाइक छीन ली और एक कार लूटने का प्रयास किया। जहां से वे दोनों शूटर, किशन जन पथ से श्याम नगर पुलिस स्टेशन की ओर भागकर किरण पैलेस होटल के पास पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, शूटरों ने घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भागने के लिए कई रास्ते अपनाए।

विज्ञापन

इस तरह दिया घटना को अंजाम

जब शूटरों ने सुखदेव गोगामेड़ी को गोली मारी तो उन्होंने भागने के लिए हेमराज नाम के एक व्यक्ति पर गोली चलाकर उसकी बाइक लूट ली, जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले दोषियों ने एक कार पर फायरिंग की थी, आरोपी चाहते थे कि वह कार के अंदर बैठकर फरार हों ताकि किसी की नजर न पड़ सके, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

News24 Whatsapp Channel

कॉलोनियों से होते हुए पहुंचे अजमेर रोड

इसके बाद जन पथ से बाइक सवार आरोपी श्याम नगर थाने के सामने वाली सड़क की ओर तेजी से दौड़े। इसके बाद दोनों निर्माण नगर की ओर भाग गए, जहां से वे अलग-अलग रास्तों से होते हुए रानी सती नगर की ओर बढ़े, फिर वे आवासीय कॉलोनियों से होते हुए अजमेर रोड के पास किरण पैलेस होटल के पास पहुंचे। वहां पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने बाइक को एक कार शोरूम के पास खड़ा किया और अजमेर रोड से एक ऑटो-रिक्शा में सवार हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ