मणिपुर को दहलाने की साजिश, ICICI बैंक और कांगला फूड्स से मिले ग्रेनेड; सुरक्षाबलों ने जताई ये आशंका

Manipur Violence Latest Update: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

Fresh violence in Manipur

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के बीच सुरक्षाबलों को आईसीआईसीआई बैंक और कांगला फूड्स से दो हथगोले मिले हैं। पुलिस को जबरन वसूली की आशंका है। मामले की तेजी से जांच की जा रही है। सुरक्षाबलों ने बुधवार को इंफाल पश्चिम में स्थित सिंगजामेई मयंगबाम लेईकाई में अभियान चलाया था। मणिपुर सरकार ने वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ICICI बैंक में मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर किसी ने हैंड ग्रेनेड रखा है। इसके बाद सिंगजामेई पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार सुबह आठ बजे बम बरामद किया गया। हैंड ग्रेनेड का लीवर नहीं मिला। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने इसे डिफ्यूज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ये ग्रेनेड काफी विस्फोटक था। अगर इससे हमला किया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हैंड ग्रेनेड किसने रखा, पुलिस मामले की जांच कर रही है? पुलिस को संदेह है कि मामला जबरन वसूली का हो सकता है। दूसरा हैंड ग्रेनेड बिष्णपुर जिले नांबोल में मिला है। इलाके के कंगला फूड्स में बम के साथ एक चेतावनी नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि 24 घंटे के अंदर उन लोगों से संपर्क किया जाए। कथित तौर पर फूड्स के मैनेजर को चेतावनी दी गई है। पुलिस ने ग्रेनेड को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी मिल चुके ग्रेनेड

इसी साल 28 अक्टूबर को भी राजधानी इंफाल में राजभवन से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस को हथगोला मिला था। कॉलेज के गेट पर ग्रेनेड की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। सेंट्रल जेल रोड पर स्थित जीपी महिला कॉलेज के बाहर ग्रेनेड किसने रखा? पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। बम निरोधक दस्ते ने इस ग्रेनेड को डिफ्यूज किया था। इस ग्रेनेड का लीवर भी अलग मिला था। इससे पहले भी कई दफा ग्रेनेड पुलिस को मिल चुके हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच भी वसूली के एंगल से की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ