SpiceJet ने क्यों 150 कर्मियों को जबरन छुट्टी पर भेजा? 3 महीने तक नहीं मिलेगा वेतन

SpiceJet sends 150 Cabin Crew Members on 3 months Leave: बीते दिन DGCA की चेतावनी के बाद स्पाइसजेट ने केबिन क्रू के 150 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। इसके लिए उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा।

SpiceJet sends 150 cabin crew members on leave
विज्ञापन

SpiceJet sends 150 Cabin Crew Members on 3 months Leave: मशहूर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने 150 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। स्पाइसजेट में काम करने वाले केबिन क्रू के 150 कर्मचारी 3 महीने की छुट्टी पर रहेंगे। इसके लिए उन्हें वेतन भी नहीं मिलेगा। आर्थिक तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट ने पैसे बचाने के लिए यह फैसला लिया है।

स्पाइसजेट ने जारी किया फरमान

DGCA की चेतावनी के बाद स्पाइसजेट ने 150 केबिन क्रू मेंबर्स को छुट्टी पर भेजने का फरमान जारी किया है। काफी लंबे समय से वित्तीय संकट में फंसी स्पाइसजेट सिर्फ 22 विमानों का संचालन करती है। स्पाइसजेट का कहना है कि कम उड़ानों और पैसेंजर्स के कारण विमान कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है। 150 केबिन क्रू के सदस्य बिना वेतन के 3 महीने की छुट्टी पर रहेंगे।

Advertisment

DGCA ने दी थी चेतावनी

बता दें कि DGCA ने बीते दिन स्पाइसजेट पर कड़ी निगरानी रखने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 150 केबिन क्रू मेंबर्स को छुट्टी पर भेज दिया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने गुरुवार को स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि यात्रा के कम सीजन और संगठन में स्थिरता बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

 

स्पाइसजेट ने क्या कहा?

3 महीने के इस अवकाश में केबिन क्रू के सदस्य स्पाइसजेट के कर्मचारी रहेंगे। इस दौरान उन्हें सारी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। एयरलाइन वित्तीय संकट से निपटने के लिए फंड जुटाने की कोशिश में है। यह संकट टलने के बाद हम सभी क्रू मेंबर्स को छुट्टी से वापस बुला लेंगे और उन्हें दोबारा नौकरी पर रख लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ