शॉकिंग: iPhone के लिए लड़के-लड़कियों ने दांव पर लगाई इज्जत, दुनिया ने देखा तमाशा

Shocking News : रूस में एक चौंकाने वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इसमें कपड़े निकालकर नाचने वाले को गिफ्ट में iPhone दिया जाना था लेकिन पुलिस पहुंच गई।

Apple iPhone

Shocking News : शर्त जीतने के लिए लोग जी जान लगा देते हैं लेकिन क्या कोई अपनी इज्जत दांव पर लगा सकता है? एक iPhone के लिए कुछ लड़के और लड़कियों ने अपनी इज्जत दांव पर लगा दी लेकिन इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रूस का है, जहां एक नाईट क्लब में अजीब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

रूस के दक्षिण-पूर्वी अस्त्राखान क्षेत्र में एक बंकर में अजीब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए लोगों ने इज्जत दांव पर लगा दी और अपने पूरे कपड़े निकाल दिए। इस प्रतियोगिता का नाम स्ट्रिपटीज रखा गया था और जीतने वाले को iPhone गिफ्ट के तौर पर दिया जाना था।

विज्ञापन

लड़की ने भी उतार दिए कपड़े 

इस प्रतियोगिता के सामने आए वीडियो में तीन लोगों को अपने कपड़े उतारते और नग्न होते हुए दिखाया गया है। इसमें एक 22 साल की लड़की भी iPhone जीतने के लिए खुशी-खुशी अपने कपड़े उतार रही है। रूस के अधिकारियों ने इस नाईट क्लब में छापेमारी की और चारों लोगों के साथ-साथ कार्यक्रम के आयोजकों को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

लड़की बोली-अब हो रहा पछतावा

इस प्रतियोगिता में शामिल एक लड़की ने कहा कि मैंने जो किया उसके लिए मुझे बहुत पछतावा है। मैंने गलत काम किया और बिल्कुल भी सामान्य नहीं थे। मुझे बहुत शर्म आ रही है कि मैंने ऐसा किया। मैंने जो किया, इसके लिए मैं अपने दुश्मन को भी जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहूंगी। मैं सभी से ईमानदारी से माफी मांगती हूं।

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो भड़क गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। अस्त्रखान क्षेत्र के गवर्नर इगोर बाबुश्किन ने भी इस प्रतियोगिता पर नाराजगी व्यक्त की। गवर्नर ने कहा, ‘बंकर नाइट क्लब में जो कुछ हुआ, वह हम सबके लिए अपमानजनक है।’ उन्होंने आगे कहा कि हमारे हजारों साथी और देशवासी अपनी जान की परवाह न करते हुए मातृभूमि की रक्षा (युद्ध लड़ रहे हैं) कर रहे हैं। इसी बीच कुछ लोग सारी शर्म और विवेक खो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ