---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर प्रदूषण का वार, सांस लेने में हुई दिक्कत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में प्रदूषण लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। आम लोगों के साथ ही प्रदूषण का असर अब नेताओं पर भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सोमवार देर रात तबीयत खराब हो गई है। आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। डॉक्टरों की एक टीम निगरानी में लग गई है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। डॉक्टर की टीम ने बताया कि उन्हें ठंड और प्रदूषण की वजह से दिक्कत हुई थी।

बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी काफी समय से बीमार चल रही हैं। सोनिया गांधी रेगुलर चेकअप के लिए भी अस्पताल जाती रहती हैं। इस बार तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sonia Gandhi on MGNREGA: मनरेगा करोड़ों ग्रामीणों की जीवन रेखा, सरकार ने चलाया बुलडोजर: सोनिया गांधी

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के बताया कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले प्रभाव से उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। बताया कि एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को आगे की निगरानी और उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---

कहा कि फिलहाल उनकी हालत बिल्कुल स्थिर है। इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है और उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं। उनकी हालत में सुधार के आधार पर इलाज करने वाले डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला एक-दो दिन में लेंगे।

यह भी पढ़ें: सोनिया और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में मिली राहत, कांग्रेस ने कहा- सत्य की जीत हुई

---विज्ञापन---

बता दें कि सोनिया गांधी को राजनीति में लंबा समय हो गया है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। 2000 के दशक में 16 राज्यों में कांग्रेस ने शासन किया है। सोनिया गांधी ने साल 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में सोनिया गांधी राज्य सभा की सदस्य हैं।

First published on: Jan 06, 2026 11:30 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola