सोनिया और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में मिली राहत, कांग्रेस ने कहा- सत्य की जीत हुई

कोर्ट के इस फैसले को गांधी परिवार के लिए कानूनी रूप से राहत माना जा रहा है.

RAHUL GANDHI

इस फैसले से सोनिया और राहुल गांधी के अलावा पांच अन्य को भी राहत मिली है.

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की एक कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया. कोर्ट के इस फैसले को गांधी परिवार के लिए कानूनी रूप से राहत माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि जब मूल अपराध ही दर्ज नहीं हुआ तो मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आगे कैसे बढ़ाई जा सकती है. कोर्ट के इस फैसले से सोनिया और राहुल गांधी के अलावा पांच अन्य को भी राहत मिली है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि ईडी चाहे तो अपनी जांच जारी रख सकती है.

विज्ञापन

कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि जब तक अपराध की विधिवत एफआईआर ही दर्ज नहीं हुई तो उसमें मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कैसे हो सकती है. कोर्ट ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी की जांच शुरू होने से पहले उस अपराध की मूल एफआईआर दर्ज होना जरूरी है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि वह एफआईआर अभी तक दर्ज नहीं की गई है, जिसके आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच होनी थी.

विज्ञापन

राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा कि यह मामला किसी एफआईआर पर आधारित नहीं, बल्कि एक निजी शिकायत पर आधारित है. कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि ED चाहे तो वह कानून के तहत उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर सकती है.

कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी कार्रवाई सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर निजी शिकायत पर आधारित थी, न कि किसी एफआईआर के आधार पर. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पहले ही एक एफआईआर दर्ज कर चुकी है, इसलिए इस स्तर पर मामले के मेरिट्स के आधार पर ED की दलीलों पर निर्णय देना जल्दबाजी होगी.

विज्ञापन

ईडी ने अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया था. हालांकि, ED की जांच पर कांग्रेस की दलील थी कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है. जबकि ED का दावा है कि यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है, जिसमें फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं. ED ने एसोसिएटेड जर्नल्स (AJL) की 2 हजार करोड से अधिक संपत्तियों को गलत तरीके से हड़पने का आरोप लगाया था.

कांग्रेस ने कहा- हमें कोई भी डरा नहीं सकता

कांग्रेस पार्टी ने कोर्ट के इस फैसले को सत्य की जीत बताया है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘सत्य की जीत हुई है… मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह से बेनकाब हो गई है. माननीय अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व – सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है. अदालत ने फैसला दिया है कि ED का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है, उसके पास कोई FIR नहीं है जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता.’

विज्ञापन

साथ ही पोस्ट में लिखा है, ‘मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ, राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है. मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं, संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं हुआ- यह सभी निराधार आरोप जो निचले स्तर की सियासत, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित हैं – आज सब धराशायी हो गए. कांग्रेस पार्टी और हमारा नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है – हमें कोई भी डरा नहीं सकता – क्योंकि हम सत्य के लिए लड़ते हैं. सत्यमेव जयते’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ