हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेघालय पहुंचने के बाद सोनम रघुवंशी के साथ क्या-क्या होगा? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

सोनम रघुवंशी और चार आरोपी शिलांग कोर्ट में पेश होंगे। SIT हत्या के क्राइम सीन का रीक्रिएशन करवाएगी, पुलिस फोरेंसिक जांच भी करवा रही है। इंदौर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गुनाह कबूल किया।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी के हत्या के आरोपी सोनम और अन्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी सहित चार अन्य आरोपियों को मेघालय पुलिस द्वारा शिलांग ले जाया जा रहा है। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से और चार आरोपियों को मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया गया था। इंदौर पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मेघालय पहुंचने के बाद आगे क्या होगा?

शिलांग कोर्ट में पेशी

सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया जाएगा। उससे पहले मेडिकल जांच करवाई जाएगी। इसके बाद SIT (विशेष जांच दल) पूछताछ शुरू करेगी। सभी आरोपियों से बारी-बारी से पूछताछ की जाएगी और हत्या से जुड़े सबूतों की जांच की जाएगी।

क्राइम सीन का होगा रीक्रिएशन

पुलिस टीम सोनम और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को क्राइम सीन पर ले जाकर हत्या की घटना का पुनः निर्माण (रीक्रिएशन) करवा सकती है। इसके साथ ही वे जगहें भी दिखाई जाएंगी जहां किलर्स ठहरे थे। वहां उनकी शिनाख्त करवाई जाएगी।

विज्ञापन

जांच में शामिल होंगे ये अधिकारी

पूछताछ में दो ACP रैंक के अधिकारी, एक महिला अधिकारी और अन्य वरिष्ठ जांचकर्ता शामिल रहेंगे। इस केस की प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन मेघालय के DGP को दी जाएगी।

 चल रही है फोरेंसिक जांच

पुलिस के पास जो सबूत मिले हैं, उनमें एक शर्ट, मोबाइल फोन के पार्ट्स, रेनकोट, खून से सने कपड़े, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और फिंगरप्रिंट शामिल हैं। इन सबकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन

हत्या की पूरी साजिश उजागर

इंदौर क्राइम ब्रांच के ACP के अनुसार, सभी आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पहले राजा की हत्या की गई और फिर शव को फेंक दिया गया। जब हत्या की गई, उस वक्त सोनम वहीं मौजूद थी। पहला वार विशाल नामक आरोपी ने किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola