Sikkim Heavy Rain Flood: एक और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर है। लू के थपेड़ों से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस बीच सिक्किम में भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। एक ही देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। भूस्खलन के कारण कई जगह सड़कें टूट गई हैं। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने जिला प्रशासन को बचाव और राहत के निर्देश दिए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर भी है।
जानकारी के अनुसार 12 और 13 जून की रात में हुई बारिश से उत्तरी सिक्किम में भारी तबाही हुई है। वहीं रविवार रात को भी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। तिस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास के घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। भयंकर बारिश के कारण मोबाइल टावर और बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सड़कें अवरुद्ध हो गई।
1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे
बारिश के बाद सिक्किम में तिस्ता नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कलिम्पोंग तीस्ता बाजार भी बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 10, सिंगतम का शांतिनगर और गंगटोक पहले ही ध्वस्त हो चुका है। सिक्किम जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार रात से अवरुद्ध है। वहीं यंगून में 1500 से अधिक पर्यटक भी फंसे हुए हैं।
सीएम ने बचाव-राहत कार्य के दिए निर्देश
बारिश से मची तबाही के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि कल से लगातार हो रही बारिश के बाद मंगन के आसपास के इलाकों में और उत्तरी सिक्किम में विनाशकारी भूस्खलन से मुझे दुख पहुंचा है। सरकार इस दुख की घड़ी में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। मैंने आपदा राहत बलों और पुलिस प्रशासन को तत्काल मदद करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ेंः 60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी
ये भी पढ़ेंः Aaj ka Mausam: बस 4 दिन और… बरसने वाले हैं राहत के बादल, Delhi-NCR में ‘काल’ बनी लू
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
29 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
38 mins agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines