---विज्ञापन---

देश angle-right

60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी

Monsoon IMD Latest Update: गुजरात के सौराष्ट्र में मानसून ने धमाकेदार एंट्री की है। मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाया हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में मानसून कब आएगा? इस पर IMD का ताजा अपडेट सामने आया है।

---विज्ञापन---

UP Bihar Monsoon IMD Latest Update: देश में मानसून का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कुछ राज्यों में जहां मानसून की भारी बारिश हो रही है। वहीं कुछ राज्यों में प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी को ठंडा बनाया हुआ है, जबकि कुछ राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण भारत के निकालकर मध्य भारत में एंट्री करने लगा है। हालांकि पश्चिम बंगाल के पास रेमल चक्रवात की स्पीड कम हो गई है।

इसके कारण इस बार मानसून बंगाल और बिहार के बीच फंस गया। इस वजह से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इस बीच मानसून ने बीती रात गुजरात के सौराष्ट्र में धमाकेदार एंट्री की। मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाया हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में मानसून कब आएगा, इसके लेकर मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:पेशाब में खून आया, गर्मी से जूते पिघले; फिर भी दौड़ीं 1000KM, सिंगापुर टू थाईलैंड पहुंची 12 दिन में

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश और बिहार में एक साथ आएगा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज और कल उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन कल रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदल लेगा। 19 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आ सकता है। 20 और 21 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार में मानसून 20 जून को एंट्री कर सकता है। 19 जून की शाम से ही मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद पूरे बिहार में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों का बचाव करें। क्योंकि बारिश से जहां सिंचाई होगी, वहीं आंधी तूफान से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसान एहतियात जरूर बरतें।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:Modi 3.0 का पहला बजट बेहद खास होगा! जानें PM मोदी के किस मंत्री पास Budget का कितना हिस्सा?

---विज्ञापन---

गुजरात में 6 घंटे में हुई 233MM बारिश

बता दें कि गुजरात में मानसून एंट्री कर चुका है। देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया तहसील में रविवार दोपहर बाद सिर्फ 6 घंटों में ही लगभग सवा 9 इंच (233 मिलीमीटर) बारिश हो गई। जोरदार बारिश के चलते आसपास के नदी-नालों में उफान आ गया। वहीं खेत पानी से भर गए। कई जगहों पर निचले भागों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। खेतों में भरा पानी ऐसा लग रहा है, मानो समुद्र हो। पानी ही पानी का नजारा देखा गया।

खंभालिया के अलावा पोरबंदर में भी ढाई इंच (66 मिलीमीटर) और देवभूमि द्वारका जिले की भाणवड़ तहसील में सवा 2 इंच (55 मिलीमीटर) बारिश हो गई। इस अवधि में पोरबंदर जिले की राणावाव तहसील में 36 मिमी, भावनगर जिले की गरियाधार में 27, पालीताणा में 10, अमरेली जिले की लीलिया में 14 और बाबरा तहसील में 7 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। प्री-मानसून ने एंट्री कर ली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा

First published on: Jun 17, 2024 08:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola