---विज्ञापन---

देश angle-right

क्या दुबई में मनाना चाहते हैं छुट्टियां? अरब देश का यह स्पेशल वीजा ऑफर काम आएगा, जानें नए नियम

Dubai Visa Offer For Indians: सऊदी अरब और दुबई ने भारतीयों के लिए वीजा नियमों में बदलाव किए हैं। भारतीयों को स्पेशल ऑफर दिया है, जिसका फायदा 5 साल तक उठाया जा सकता है। इससे दोनों देशों के टूरिज्म और बिजनेस को ग्रोथ मिलने की उम्मीद लगाई गई है। वहीं टूरिस्ट भी खुश होंगे, जो परिवार और दोस्तों के साथ दुबई छुट्टियां मनाना चाहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Dubai Offered Multiple Entry Visa to Indians: दुबई जाने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। दुबई ने वीजा के नियम बदले हैं, जिसके तहत 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा इंडियन टूरिस्टों को ऑफर किया गया है। नए नियमों के तहत सऊदी अरब जाने के लिए अब भारतीयों को 96 घंटे का फ्री वीजा मिलेगा। साथ ही दुबई जाने के लिए 5 साल के लिए स्पेशल वीजा मिलेगा। नए नियमों के लिए भारत ने भी सहमति जताई है।

नई शर्तों के अनुसार वीजा आवेदन करने के बाद 2 से 5 वर्किंग डेज में अलॉट कर दिया जाएगा, जिसकी अवधि 90 दिनों के लिए होगी, यानी 90 दिन तक भारतीय इस वीजा पर कभी भी दुबई आ और जा सकेंगे, लेकिन दुबई में भारतीय 180 दिन से ज्याद समय तक नहीं रूक पाएंगे। इसका मतलब यह है कि वीजा की अवधि को बढ़ाया जा सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा भारतीयों को होगा। वहीं दुबई के पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

 

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---खबर नीचे जारी है---

दोनों देशों पर पड़ेगा नए नियमों का असर?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब और दुबई के लिए वीजा नियमों में बदलाव दोनों देशों के संबंधों को और मजबूर करने की दिशा में एक कदम है। इससे एक ओर दोनों देशों के टूरिज्म कारोबार को ग्रोथ मिलेगी। दूसरी ओर दोनों देशों के बिजनेस रिलेशन मजबूत होंगे। दुबई भारतीयों की पसंदीदा टूरिज्म कंट्री है।

हर साल लाखों लोग परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई जाते हैं। बिजनेस करने के लिए भी दुबई अच्छा ऑप्शन है। कई भारतीय वहां नौकरी करते हैं। ऐसे में नए वीजा नियमों से आवाजाही में और फ्लेक्सिबिलिटी आएगी। टूरिज्म और बिजनेस ग्रोथ होने से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी।

---खबर नीचे जारी है---

 

2023 में दुबई गए करीब 25 लाख लोग

दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म (DET) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में करीब 25 लाख भारतीयों ने दुबई की सैर की, जो रिकॉर्ड है। इससे दुबई के टूरिज्म सेक्टर को 34 प्रतिशत की ग्रोथ मिली। साल 2022 में यह आंकड़ा संयुक्त अरब अमीरात आने वाले टूरिस्टों का आंकड़ा 18 लाख था। सऊदी अरब और दुबई का मकसद साल 2024 में इस आंकड़े में और बढ़ाना है। इसलिए वीजा नियमों में बदलाव किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Feb 23, 2024 12:05 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola