Sandeshkhali violence Case TMC leader Sheikh Shahjahan arrested: टीएमसी नेता शेख शाहजहां को संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान इलाके से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उसे दोपहर 12 बजे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। संदेशखाली मामले की जांच अब सीआईडी करेगी।
संदेशखाली में शाहजहां के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि संदेशखाली में शाहजहां शेख के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। महिलाएं उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं। महिलाओं ने शाहजहां पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शाहजहां की गिरफ्तारी कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा उसे संदेशखाली मामले में जोड़ने के आदेश के तीन दिन बाद हुई है। चीफ जस्टिस ने मामले में नोटिस जारी करने का आदेश दिया और कहा कि उसे गिरफ्तार न करने का कोई कारण नहीं है। इस मामले में सार्वजनिक नोटिस दिया जाएगा। इससे पहले, ईडी ने 23 फरवरी को जमीन कब्जा करने के मामले में बंगाल में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें शाहजहां और उसके करीबी सहयोगियों के आवास भी शामिल थे।
‘केंद्र और एजेंसियों को सुवेंदु अधिकारी बताएं शेख शाहजहां का ठिकाना’
इससे पहले, 29 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल घोष ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को सुझाव देते हुए कहा था कि उन्हें शाहजहां के ठिकाने के बारे में केंद्र और जांच एजेंसियों को बताना चाहिए। घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी मीडिया को शेख शाहजहां का ठिकाना बता रहे हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे यह सब ईडी और सीबीआई को बताएं, वे उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘दिल दुखता है…’, संदेशखाली विवाद पर नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी
‘पुलिस के हाथ बंधे हुए थे’
टीएमसी प्रवक्ता घोष ने कहा था कि पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण पुलिस शाहजहां के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती थी, लेकिन अब न्यायालय ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने कहा था कि शेख शाहजहां के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार सीबीआई और ईडी को है, हम भी यही कह रहे थे। कोर्ट ने राज्य पुलिस को कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया था। अब कोर्ट ने अनुमति दे दी है।
घोष ने कहा कि राज्य पुलिस के हाथ बंधे हुए थे।
जनवरी से फरार था शेख शाहजहां
बता दें कि शेख शाहजहां पर संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न और उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। कुछ दिनों से महिलाओं ने शाहजहां के खिलाफ हथियार भी उठा लिए हैं। शाहजहां जनवरी में राशन घोटाले के सिलसिले में उसके आवास पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमले के बाद से फरार था।
शाहजहां के करीबी दो तृणमूल नेता उत्तम सरदार और शिबू हाजरा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Sandeshkhali violence: विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी ने बताई हिंसा की असल वजह, विपक्ष के हमलों का दिया यह जवाब
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
1 hr ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines