Sandeshkhali violence: विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी ने बताई हिंसा की असल वजह, विपक्ष के हमलों का दिया यह जवाब

Sandeshkhali violence in west bengal: सीएम ममता बनर्जी ने कहा जहां हिंसा हुई वह एक संवेदनशील दंगा क्षेत्र है। राज्य सरकार ने तो वहां स्थिति को संभाला है।

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का दावा।

Sandeshkhali violence in west bengal: संदेशखाली हिंसा पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विधानसभा में गुरुवार को खुलकर बाेलीं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के हर सवाल का करारा जवाब दिया। उनका कहना था कि जहां हिंसा हुई वह एक संवेदनशील दंगा क्षेत्र है। राज्य सरकार ने तो वहां सरस्वती पूजा के दौरान हो रही हिंसा में स्थिति को संभाला है, वरना दंगाईयों की तो वहां कुछ बड़ा करने की योजना थी।

विज्ञापन

जांच टीम गठित की गई है

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि इस पूरे मामले में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिंसा में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम ने आगे कहा कि मैंने कभी भी अन्याय को सपोर्ट नहीं किया है और आगे भी ऐसा कभी नहीं करूंगी। उनका कहना था कि संदेशखाली हिंसा की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए राज्य आयोग और प्रशासन की टीम को वहां पहले ही भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

महिला टीम को अलग से लगाया गया है

सीएम ने आगे विपक्ष द्वारा उठाए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार की महिला टीम मौके पर मौजूद है। इस जांच टीम में महिला अधिकारी शामिल हैं, जो पीड़ितों से मुलाकात कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी की पहचान उजागर किए बिना जांच टीम लोगों के घर-घर जा रही है, उनसे अकेले में उनके साथ हुई घटना की डिटेल रिपोर्ट तैयार कर रही है।

विज्ञापन

हर शिकायकर्ता को मिलेगा न्याय

सीएम ने कहा कि जिस जगह हिंसा हुई वहां करीब 8 साल पहले भी दंगे हो चुके हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जगह दंगा हुआ वहां RSS का आधार है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ताओं द्वारा उठाए सभी मुद्दों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला 

विज्ञापन

वेस्ट बंगाल के संदेशखाली इलाके में बीते कुछ दिनों से हिंसा हो रही है। यहां गांव की कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर कथित यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। महिलाएं समेत बड़ी संख्या में लोग मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ