Ratan Tata Pet Dog Goa Death Whatsapp Post Viral : पिछले हफ्ते उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया था। उनके डॉग गोवा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वाट्सएप पोस्ट वायरल हो रहा है कि रतन टाटा के निधन के 3 दिन बाद गोवा की भी मौत हो गई। क्या गोवा की मौत की बात सच है? इसे लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारी ने जवाब दिया।
वाट्सएप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में कहा गया है कि रतन टाटा के पालतू डॉग गोवा की मौत हो गई है। दुखद खबर… रतन टाटा के पालतू डॉग गोवा की मौत उनके निधन के 3 दिन बाद हो गई, इसलिए कहा जाता है कि कुत्ते अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं।
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने की पुष्टि
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुधीर कुडलकर ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर गोवा की मौत की अफवाह को खारिज कर दिया। उन्होंने पुष्टि की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वाट्सएप मैसेज फर्जी है और रतन टाटा का डॉग गोवा जिंदा और ठीक है। आपको बता दें कि रतन टाटा के अंतिम सरकार में गोवा मौजूद था।
गोवा की मौत को लेकर वायरल पोस्ट फर्जी है : सुधीर कुडलकर
सीनियर इंस्पेक्टर सुधीर कुडलकर ने कहा कि जब उन्हें यह पोस्ट मिला तो उन्होंने रतन टाटा के करीबी दोस्त शांतनु नायडू से संपर्क किया और उन्होंने बताया कि गोवा एकदम ठीक है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने शांतनु नायडू के हवाले से गोवा के अच्छे स्वास्थ्य की पुष्टि की। इंस्पेक्टर कुडालकर ने लोगों से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने यूजर्स को अफवाहों और गलत सूचनाओं में झांसे में नहीं आने की चेतावनी दी।