Ram Mandir के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी जिन मंदिरों में जा रहे जानें उनकी 10 खास बातें

PM Modi mandir visit: वीरभद्र मंदिर के कुल 70 पिलरों में से एक पिलर ऐसा है जिसे जमीन का सपोर्ट नहीं है। लोग उसके नीचे कपड़ा डालकर देखते हैं।

ram mandir inauguration

इन मंदिरों में गए पीएम मोदी

PM Modi mandir visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल के जिस गुरुवायुर मन्दिर में गए वहां गैर हिंदू लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। इसी तरह मंगलवार को पीएम आंध्र-प्रदेश के एक मंदिर में दर्शन करने गए थे वहां एक पिलर हवा में मौजूद है। आइए आपको राम मंदिर उद्घाटन (ram mandir inauguration) से पहले उन मंदिरों की खासियत बताते हैं जहां पीएम मोदी होकर आएं हैं।

विज्ञापन

माना जाता है श्रीकृष्ण का बालरूप

गुरुवायुर मन्दिर के भगवान गुरुवायुरप्पन को श्रीकृष्ण का बालरूप माना जाता है। यह मंदिर 5 हजार साल पुराना है। मंदिर में बनी कलाकृतियां हमें जीवन में सही और गलत की पहचान करवाती हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक पीएम केरल के गुरुवायुर मन्दिर, नासिक के कालाराम मंदिर और आंध्र-प्रदेश के वीरभद्र मंदिर में दर्शन करने जा चुके हैं। राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम ने 11 दिन के व्रत रखने का संकल्प लिया है। 22 जनवरी को आयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की मृर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आइए आपको एक-एक कर मंदिरों की रोचक बातें बताते हैं।

विज्ञापन

श्री राम की काले रंग की मूर्ति है

महाराष्ट्र, नासिक जिले में स्थित कालाराम मंदिर में श्री राम की काले रंग की मूर्ति है। यही कारण है कि इसका नाम ‘कालाराम’ रखा गया है। 11 शताब्दी से मौजूद इस मंदिर का साल 1788 में Sardar Rangarao Odhekar ने पुनर्निर्माण करवाया था। दरअसल, मान्यता है कि सरदार को सपने में मंदिर के पास बहती गोदावरी नदी में श्री राम की काले रंग की मूर्ति होने का सपना आया था। इसके अलावा यह भी कहते हैं कि 14 वर्ष के वनवास के दौरान आखिरी ढाई साल श्री राम, मां सीता और लक्ष्मण जी के साथ यहां मंदिर के पास स्थिति पंचवटी में रहे थे।

अपनी नक्काशी के लिए दुनिया भर में फेमस

आंध्र-प्रदेश के लेपाश्री गांव में वीरभद्र मंदिर है। यह कछुए की शेप वाली पहाड़ों पर बना हुआ है। यहां पूरे मंदिरों के पिलरों पर सुंदर नक्काशी की हुई है। मंदिर में भित्ति चित्रों में भगवान राम को बेहद अट्रैक्टिव कलर और कपड़ों में दिखाया गया है। यह भगवान शिव का बड़ा मंदिर है। यहां मंदिर के पास स्थित नंदी बैल काफी मान्यता रखता है।

विज्ञापन

जानें मंदिरों की रोचक बातें

  • कालाराम मंदिर के पास पंचवटी में शूर्पणखा ने भगवान राम से विवाह का प्रस्ताव रखा था। इनकार करने पर जब वह सीता जी को मारने चलीं तो यहीं लक्ष्मण जी ने उनकी नाक काटी थी।
  • कालाराम मंदिर के आसपास रहने वाले ऋषि मुनियों के आह्नान पर श्री राम यहां राक्षसों का काल बनकर आए और उनका वध किया था।
  • वीरभद्र मंदिर के कुल 70 पिलरों में से एक पिलर ऐसा है जिसे जमीन का सपोर्ट नहीं है।
  • गुरुवायुर मन्दिर में गैर हिंदू लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ