Ram Mandir अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएगी कांग्रेस, कहा- RSS और BJP का कार्यक्रम

Ram Mandir Inauguration Update: कांग्रेस राम मंदिर अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह जॉइन नहीं करेगी। निमंत्रण पत्र अस्वीकार हो गया है। सोनिया गांधी ने खुद यह फैसला लेने की वजह बताई।

Lok Sabha Election 2024 Congress Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge

सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

विज्ञापन

Congress Rejected Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha Invitaion: राम मंदिर अयोध्या और कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने राम मंदिर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि उनकी पार्टी से कोई भी राम मंदिर अयोध्या नहीं जाएगा। न ही सोनिया गांधी और न ही मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में शामिल होंगे, क्योंकि यह भाजपा और RSS कार्यक्रम है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करके यह जानकारी दी। उन्होंने भाजपा पर अधूरे मंदिर को बनवाकर और उसका उद्घाटन करके चुनावी एजेंडे पूरा करने का आरोप लगाया।

 

विज्ञापन

भाजपा-RSS पर राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाने का आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करके बताया कि कांग्रेस के ससंदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्षी दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पिछले महीने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र मिला था। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण मिला है, लेकिन भाजपा और RSS ने काफी लंबे समय से राम मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया हुआ, जिस वजह यह कार्यक्रम अब RSS और भाजपा का निजी कार्यक्रम बन गया है, जबकि धर्म किसी का निजी नहीं होता, राम मंदिर पूरे देश का है।

 

विज्ञापन

समारोह को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन का बहाना बताया

जयराम रमेश ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव हैं, इसलिए भाजपा और RSS राम मंदिर का उद्घाटन चुनाव में लाभ लेने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन किया था। भगवान राम में आस्था रखने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का भी सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह से राम मंदिर को शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनाया जा रहा है, उसे देखते हुए कांग्रेस समारोह का हिस्सा नहीं बनेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने आपस में विचार विमर्श करके यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ