MP Election Result 2023: सपा, बसपा, आप और जेडीयू की क्या हालत रही चुनावों में, चौंका देंगे आंकड़े

Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश में AAP को 0.50 %, बसपा को 3.31 % वोट मिले। जेडीयू को 0.02 % वोट मिले। सपा को 0.46 % वोट मिले।

Assembly Election Result 2023
विज्ञापन

Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana vidhan sabha chunav result 2023: चार राज्यों की विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतगणना में बीजेपी को जबर्दस्त जीत मिली है। पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बननी है। तेलंगाना को छोड़कर बाकी तीन राज्यों में मुख्य मुकाबले में बीजेपी और कांग्रेस थीं। इसके अलावा सपा, सपा, आप और जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। तेलंगाना में बसपा को एक भी सीट नहीं मिली है जबकि उसे 1.38 % वोट मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में कैसा रहा प्रदर्शन

विज्ञापन

शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के अलावा किसी पार्टी को छत्तीसगढ़ में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी, बसपा और सपा का छत्तीसगढ़ प्रदर्शन बहुत खराब रहा। राज्य के विधानसभा चुनाव में आप को 0.93%, बसपा को 2.08 %और सपा को 0.04 %वोट मिले हैं।

मध्य प्रदेश में कैसा रहा प्रदर्शन

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में AAP को 0.50 %, बसपा को 3.31 % वोट मिले। वहीं एमपी में जेडीयू को 0.02 % वोट मिले। सपा को 0.46 % वोट मिले हैं। राज्य में चारों पार्टियों को एक भी सीट नसीब नहीं हुई।

राजस्थान में कैसा रहा प्रदर्शन

विज्ञापन

वहीं राजस्थान में भी ये पार्टियां कुछ खास नहीं कर पाईं। यहां बसपा को दो सीटों पर जीत मिली है और उसे 1.82 % वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को राजस्थान में 0.37 % वोट मिले हैं, जबकि सपा को 0.01 % वोट मिल हैं। आप और सपा को राजस्थान में एक भी सीट नहीं मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ