चुनाव हारने के बाद कौनसी फिल्म देखने गए अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी? पीएम मोदी ने खोला राज

Raj Kapoor 100th Anniversary: कपूर परिवार महान अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती को खास अंदाज में मनाएगा। इस दौरान उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। बुधवार को कपूर परिवार पीएम मोदी से मिला।

Atal Bihari Vajpayee Lal Krishna Advani

अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी।

विज्ञापन

Raj Kapoor 100th Anniversary: महान अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती को कपूर परिवार धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटा है। 14 दिसंबर 1924 को जन्मे इस महान कलाकार ने अपनी फिल्मों से दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी। आज भी लोग उनकी एक्टिंग और फिल्मों के दीवाने हैं। कई लोग उनके गाने गुनगुनाते हुए मिल जाएंगे। दिग्गज कलाकार की 100वीं जयंती को यादगार बनाने के क्रम में कपूर परिवार बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। इस दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिष्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान समेत कपूर परिवार के लोग मौजूद रहे। इस दौरान राजकपूर से जुड़ी कई यादों को कपूर परिवार ने साझा किया। वहीं पीएम मोदी ने भी उनसे जुड़ी एक खास बात बताई।

चुनाव हारने के बाद देखी ‘फिर सुबह होगी’ फिल्म 

पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा- मुझे याद है, हमारे यहां राजकपूर साहब की फिल्मों की ताकत क्या थी? जनसंघ का जमाना था और दिल्ली का चुनाव था। इस चुनाव में जनसंघ के लोग हार गए। आडवानी जी, अटलजी ने कहा कि अब हम चुनाव हार गए तो क्या करें। फिर तय हुआ कि चलो मूवी देखने चलते हैं। उन्होंने राजकपूर साहब की ‘फिर सुबह होगी’ फिल्म देखी। पीएम मोदी ने आगे कहा- जनसंघ के दो नेता पराजय के बाद जाते हैं और मूवी देखते हैं- ‘फिर सुबह होगी’ और देखिए आज फिर सुबह हुई।

विज्ञापन

नई पीढ़ी को जोड़ें  

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा- राजकपूर साहब ने दुनिया में भारत की सॉफ्ट पावर को स्थापित किया। क्या कोई ऐसा काम हो सकता है कि सेंट्रल एशिया के लोगों के दिल-दिमाग पर वे एक बार फिर छा जाएं। सेंट्रल एशिया में हम नई पीढ़ी को जोड़ें और उनके काम को पुनर्जीवित करें।

10 फिल्मों को किया रिस्टोर

रणबीर ने बातचीत में बताया कि 13, 14 और 15 दिसंबर को हम ‘राजकपूर रेट्रोस्पेक्टिव’ कर रहे हैं। भारत सरकार, एनएफडीसी और एनएफएआई ने हमारी मदद की है। हमने उनकी 10 फिल्मों को रिस्टोर किया है। पूरे देश में हम इन तारीखों को 40 शहरों के 160 थिएटर्स में उनकी फिल्में दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ