PFI के टेरर कनेक्शन पर 8 राज्यों में NIA-ED की छापेमारी, दिल्ली से लेकर केरल तक रेड

NIA Raids in Rajasthan

राजस्थान के कई जिलों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों पर NIA की रेड

विज्ञापन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ा एक्शन लिया है। NIA ने 8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद, नांदेड़, सोलापुर, जालना, परभणी में NIA ने रेड की गई है। वहीं दिल्ली के शाहीन बाग, ओखला, निजामुद्दीन समेत कई जगहों पर NIA की जांच जारी है। अहमदाबाद और सूरत में भी छापेमारी की गई है।

अभी पढ़ें – MP Crime: जिस जगह मिले थे कपड़े वहीं मिली जुड़वा बच्चों की लाश, मां पर हत्या का शक

विज्ञापन

जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से कई पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यूपी के पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कर्नाटक से पीएफआई के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों NIA ने केरल से पीएफआई सदस्य शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफि इंडिया के टारगेट पर थी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एनआईए के पहले राउंड की पूछताछ के बाद जो लीड मिली है, उसी के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर ये छापेमारी की जा रही है।

एनआईए के सूत्रों ने PFI की रेड पर दावा किया है कि संगठन युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा और ISIS जैसे आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए बरगला रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में केरल से पीएफआई सदस्य शफीक पैठ को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें शफीक ने खुलासा किया था कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली PFI के टारगेट पर थी। इसके अलावा महाराष्ट्र में NIA के साथ मिलकर छापेमारी करने वाले ATS सूत्रों ने ये भी बताया कि PFI संघ के बड़े नेताओं को निशाना बनाने वाला था और संघ के मुख्यालय की भी रेकी की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ