Congress MP Rahul Gandhi In Telangana: तेलंगाना के संगारेड्डी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रैली के दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर लिखा गाना सुनाती दिखाई दे रही है। महिला ने यह गाना सालों पहले खुद ही लिखा है। कांग्रेस ने अपनी ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है।
दरअसल, तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए कुल 119 सीटों के लिए मतदान होने वाली है। ऐसे में भाजपा से लेकर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी तेलंगाना में एक के बाद एक चुनावी सभा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने एंडोले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया और राज्य में बीआरएस सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने और राज्य में पेपर लीक में शामिल होने का आरोप लगाया।
बुजर्ग महिला ने सुनाया राहुल गांधी को गाना
सभा के दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर लिखा एक गाना सुनाते दिखाई दे रही है। महिला ने यह गाना सालों पहले खुद ही लिखा था। वीडियो में गाना सुनने के बाद राहुल गांधी उस महिला की सराहना और प्रोत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं।
राहुल गांधी ने तेलंगाना सरकार पर बोला हमला
रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”मैं कल शाम तेलंगाना के युवाओं से मिला। युवा अपना पैसा परीक्षा की कोचिंग में लगाते हैं और बीआरएस सरकार हर बार पेपर लीक में शामिल हो जाती है। 8000 किसानों ने आत्महत्या क्यों की?” दलित बंधु योजना, बीआरएस के विधायक 3 लाख रुपये की कटौती क्यों करते हैं? केसीआर देश में सबसे भ्रष्ट सरकार चलाते हैं।”
ये भी पढ़ेंः तेलंगाना की रैली में बोले पीएम मोदी- राहुल गांधी को अमेठी छोड़ केरल तो KCR को भी पड़ा भागना
सरकार बनते ही वादे बन जाएंगे कानूनः राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमने छह वादे किए हैं। हमारी सरकार बनते ही ये छह वादे कानून बन जाएंगे। पहला है महालक्ष्मी योजना – महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये (ट्रांसफर किए जाएंगे)। कांग्रेस पार्टी की सरकार आते ही गैस सिलेंडर 500 रुपये महंगा हो जाएगा। कांग्रेस सरकार पूरे तेलंगाना में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा उपलब्ध कराएगी।”
बता दें कि, तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। राज्य में सत्तारूढ़ BRS, Congress और BJP के बीच कांटों की टक्कर है। सभी पार्टियां पुरजोर तरीके से प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines