तेलंगाना की रैली में बोले पीएम मोदी- राहुल गांधी को अमेठी छोड़ केरल तो KCR को भी पड़ा भागना

Telangana Assembly Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूप्रान में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और केसीआर पर जमकर निशाना साधा है.

modi

Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बार कांग्रेस और बीजेपी ने अपना चुनावी केंद्र दक्षिणी राज्य को ही बनाया है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने तेलंगाना में जमकर रैली की, जबकि कांग्रेस ने जनता से कई बड़े-बड़े वादे किए गए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूप्रान में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और केसीआर पर जमकर निशाना साधा है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कहा कि तेलंगाना के सीएम इसे (तेलंगाना) अपनी जागीर मानते हैं. के चंद्रशेखर राव (KCR) को आखिर दूसरी सीट पर चुनाव लड़ने की जरूरत क्यों पड़ी? वहां क्यों जाना पड़ा? कांग्रेस के राहुल गांधी को भी अमेठी छोड़कर केरल में भागना पड़ा था और केसीआर को भी भागना पड़ा है. इसका सिर्फ एक कारण बीजेपी के कद्दावर प्रत्याशी एटाला राजेंदर हैं और दूसरा कारण किसानों और गरीबों का आक्रोश है.

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

कांग्रेस और बीआरएस की बीमारियों का सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है इलाज : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि बीआरएस (BRS) जैसी एक बीमारी का विकल्प कभी कांग्रेस जैसी दूसरी बीमारी नहीं बन सकती है. BRS और कांग्रेस, इन दोनों बीमारियों का इलाज सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. दोनों पार्टियों में कोई भी फर्क नहीं है. कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही को बढ़ावा दिया तो केसीआर ने यहां निजामशाही को ही आगे बढ़ाया.

KCR के परिवार के लोगों पर भी भ्रष्टाचार के अनेक मामलों की जांच चल रही है : पीएम

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और BRS दोनों ही परिवारवाद की सबसे बड़ी प्रतीक है. बोफोर्स से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले में कांग्रेस के पास कमीशन खाने का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी स्वीकार करते हैं कि उनके विधायक 30 प्रतिशत कमीशन लेते हैं. कांग्रेस के शाही परिवार के भी अधिकतर लोग भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में जमानत पर घूम रहे हैं और KCR के परिवार के लोगों पर भी भ्रष्टाचार के अनेक मामलों की जांच चल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ