भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर अचानक विदेश क्यों जा रहे राहुल गांधी? सामने आई बड़ी वजह

Rahul Gandhi Foreign Visit: राहुल गांधी 26 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर विदेश के लिए रवाना होंगे। वे 2 मार्च को न्याय यात्रा में फिर शामिल होंगे। राहुल ने यात्रा से ब्रेक क्यों लिया, अब इस फैसले की बड़ी वजह सामने आई है।

Rahul Gandhi Foreign Visit Bharat Jodo Nyay Yatra

Rahul Gandhi Foreign Visit; न्याय यात्रा छोड़कर विदेश रवाना होंगे राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Foreign Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, वे 26 फरवरी को यात्रा को अचानक छोड़कर विदेश के लिए रवाना होंगे। राहुल 5 दिन बाद यात्रा में  फिर से जुड़ेंगे। उन्होंने यह फैसला क्यों किया है, अब इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन

राहुल गांधी क्यों जा रहे विदेश?

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे, क्योंकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इस बैठक में राहुल गांधी का मौजूद रहना जरूरी है। इसके अलावा, राहुल 27-28 फरवरी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे और वहां दो लेक्चर देंगे।

विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे राहुल गांधी

जयराम रमेश ने कहा कि हम 2 मार्च से यात्रा फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 5 मार्च को उज्जैन जाएंगे, जहां वह महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन करेंगे।

विज्ञापन

मोदी की गारंटी की क्या बात है?

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं। उनके पिछले 10 साल अन्याय काल के हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं ‘मोदी की गारंटी’… लेकिन जब मोदी की वारंटी खत्म होती है तो मोदी की गारंटी की क्या बात है।

विज्ञापन

उन्नाव पहुंची न्याय यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 39वां दिन है। यह यात्रा अब उन्नाव पहुंच गई है। यात्रा के कानपुर पहुंचने के बाद 22 और 23 फरवरी को विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी को यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जिलों से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ