Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 88वां दिन, राहुल गांधी ने एमपी के लाला खेड़ी से शुरू की यात्रा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 88वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में करीब 13 दिन अपनी यात्रा करेंगे। इस दौरान वो करीब 400 किमी का सफर तय करते हुए कल राजस्थान में प्रवेश करेंगे। राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1300 किमी है। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को 12वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा अपने 88वें दिन आज सुबह छह बजे आगर जिले के लाला खेड़ी से शुरू हुई। इस दौरान प्रसिद्ध कबीर भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया भी राहुल गांधी के साथ मार्च करते नजर आए। आपको बता दें कि आगर से ये यात्रा कल यानी 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक छह राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र से गुजरते हुए अभी मध्यप्रदेश में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: