Gujarat Election: हार्दिक पटेल ने वोट डालने के बाद किया दावा, बोले- बीजेपी इस बार 150 सीटें जीतेगी

Hardik Patel casts vote
विज्ञापन

Hardik Patel casts vote: गुजरात के वीरमगाम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने राज्य में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला और कहा कि पार्टी 150 सीटों के साथ बड़े अंतर से जीतेगी। पटेल ने चंद्रनगर प्राइमरी स्कूल के पोलिंग बूथ 264 पर वोट डाला।

मतदान के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पटेल ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद “सुरक्षा और सुशासन” के मॉडल को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा, “गुजरात के लोग विकास के लिए मतदान करेंगे। देश और दुनिया में सुरक्षा और सुशासन का एक मॉडल उभरा है। यह मॉडल आने वाले दिनों में और मजबूत होगा। पीएम मोदी कहते हैं कि यह चुनाव सामान्य नहीं है।”

विज्ञापन

ये चुनाव अगले 20 वर्षों में गुजरात का भविष्य तय करेगा: पटेल

यह कहते हुए कि ये चुनाव अगले 20 वर्षों में गुजरात का भविष्य तय करेंगे, भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि लोग उनकी पार्टी के पक्ष में वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह चुनाव गुजरात के अगले 20 साल का भविष्य तय करेगा। एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में जा रहा है। हम 150 सीटों के साथ बड़े अंतर से सरकार बनाएंगे। जनता का भरोसा भाजपा पर है।”

वोट डालने से पहले की ये अपील

इससे पहले आज उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के विकास के लिए काम किया है।

विज्ञापन

वोट डालने से पहले पटेल ने कहा, “मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं। बीजेपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखी है और गुजरात के विकास के लिए काम किया है। मैं चाहता हूं कि सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें। हमें मतदान करने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की सुंदरता है।”

विज्ञापन

हार्दिक की पत्नी ने भी जताया भरोसा

पटेल की पत्नी किंजलबेन पटेल ने चुनाव में अपने पति की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि लोग हार्दिक का समर्थन करते हैं और वह विजयी होंगे।

उन्होंने कहा, “यह कांटे की टक्कर नहीं है, हर कोई हार्दिक के साथ है। हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक को चुनौतियां पसंद हैं और वह इस चुनौती से भी पार पा लेंगे। वह निश्चित रूप से जीतेंगे।” विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ