हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 78वां दिन, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के बालापुर से शुरू की पदयात्रा

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 78वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1700 किमी का सफर तय कर चुकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रिंयका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी आज राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे हैं। यह यात्रा आज खंडवा में प्रवेश करेगी।

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है। मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी।

राहुल गांधी ने आज दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के बोरगांव से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है। इस दौरान राहुल गांधी आदिवासी जननायक टंट्या मामा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आज आदिवासी सभा का भी आयोजन होगा। राहुल गांधी पंधाना के गुरुद्वारा साहिब भी जाएंगे।

विज्ञापन

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश कर गई है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यह यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola