पावर बैंक लेकर करने जा रहे हवाई यात्रा तो जान लें ये 3 नियम, वरना पड़ेगा भारी
Edited By Bhola Sharma

Airports in India
Edited By Bhola Sharma

Airports in India
Airports in India: मौजूदा दौर में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स के बिना जिंदगी अधूरी है। ऐसे में लोग गैजेट्स को चार्ज करने के लिए पावर बैंक लेकर चलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि पहली बार किसी हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो पावर बैंक अपने के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं। भारत में हवाईअड्डों पर जब्त की गई वस्तुओं की सूची में पावर बैंक शीर्ष पर हैं।
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने सोमवार को कहा कि हर दिन देश भर के विभिन्न हवाई अड्डों पर लगभग 25 हजार प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त की जाती हैं। ब्यूरो के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने दिल्ली में बीसीएएस मुख्यालय में विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह-2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर दिन, हम देश के सभी हवाई अड्डों पर लगभग आठ लाख हैंडबैग और पांच लाख चेक-इन बैगेज की जांच करते हैं। जांच करते समय हमें लगभग 25 हजार प्रतिबंधित वस्तुएं मिलती हैं, जो सुरक्षा कर्मियों का समय बर्बाद करती हैं। इससे हवाई अड्डे की सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ता है।
बीसीएएस ने कहा कि जब्त की गई प्रतिबंधित वस्तुएं जो अक्सर चेक-इन बैगेज में पाई जाती हैं, उनमें पावर बैंक (44 प्रतिशत), लाइटर (19 प्रतिशत), लूज बैटरी (18 प्रतिशत) और लैपटॉप (11 प्रतिशत) हैं। हैंड बैगेज में लाइटर (26 प्रतिशत), कैंची (22 प्रतिशत), चाकू (16 प्रतिशत) और तरल पदार्थ (14 प्रतिशत) पाए जाते हैं।
हसन ने कहा कि हम एक भी गलती बर्दाश्त नहीं कर सकते और इस कारण से हमने लोगों को जागरुक करने के लिए एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया है, क्योंकि भारत में पहली बार उड़ान भरने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हर दिन 33 सौ फ्लाइट्स में 4.8 लाख यात्री यात्रा करते हैं।
हसन ने खतरों को लेकर कहा कि एयरपोर्ट पर साइबर खतरे जिनमें ड्रोन भी शामिल हैं, इस क्षेत्र के लिए नए तरह के खतरे हैं। हम यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी मोर्चों पर काम कर रहे हैं। जहाज पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ हम हवाई अड्डे के भूस्खलन क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा का भी समान रूप से ख्याल रख रहे हैं।
पावर बैंकों में लिथियम आयन बैटरी होती है, जिन्हें इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन खतरनाक मानती है। लिथियम आयन बैटरियों को यदि ठीक तरह से नहीं संभाला गया तो विस्फोट का खतरा होता है।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukrain War: पुतिन ने मिसाइलों से लिया ड्रोन अटैक का बदला, खंडहर में बदला जेलेंस्की का शहर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: