---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन है ईरान की सड़कों पर इनरवियर में घूमने वाली अहौ दारियाई? हिजाब के खिलाफ खोला मोर्चा

Who is Ahoo Daryaei Iran: अहौ दारियाई ईरान की पोस्टर गर्ल बन चुकी हैं। कहा जा रहा है कि वह हिजाब के विरोध में सिर्फ इनवियर पहनकर सड़कों पर उतर गईं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

---विज्ञापन---

Who is Ahoo Daryaei Iran: ईरान की सड़कों पर एक लड़की इनरवियर में घूमते नजर आ रही है। जिसके कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस लड़की का नाम अहौ दारियाई है। जिसने हिजाब के खिलाफ मोर्चा खोला है। महसा अमीनी के बाद अहौ दारियाई पोस्टर गर्ल बन गई हैं। जहां उन्हें कुछ लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कुछ का कहना है कि इतना साहसिक होना आसान बात नहीं है। ईरान में हिजाब की बंदिशें तोड़ अहौ दारियाई ने दुनियाभर में चर्चा बटोर ली है। आइए जानते हैं ये लड़की कौन है?

कौन है अहौ दारियाई? 

अहौ दारियाई की उम्र 30 साल है। वह तेहरान की आजाद यूनिवर्सिटी से फ्रेंच भाषा की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि 2 नवंबर को हिजाब को लेकर यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों के साथ उसका विवाद हो गया। इसके विरोध में लड़की ने कैंपस में ही अपने कपड़े उतार दिए और सिर्फ इनरवियर में घूमने लगी। वह काफी देर तक सड़कों पर इनरवियर में घूमी। जिसे देख दूसरे स्टूडेंट दंग रह गए। इसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। फिर उसे मनोरोग केंद्र में भेज दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस हमेशा की तरह उसे मनोरोगी साबित करने में जुटी है।

---विज्ञापन---

”उसकी जान खतरे में”

वहीं कुछ ने उसके तत्काल रिहाई की मांग की है। बेल्जियम की सांसद और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट दरिया सफई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- उसकी जान खतरे में है। अहौ दारियाई वह छात्रा है, जिसने अयातुल्ला की पुलिस के अत्याचार और उत्पीड़न के विरोध में अपने कपड़े उतार दिए। उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया और वह तब से लापता है। अहौ दारियाई कहां है? हम उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Israel के Gollan Heights में घुसा Iran का Drone, Lebanon से दागी गई दर्जनों Missile

---विज्ञापन---

ईरान में बेहद सख्त हैं नियम 

आपको बता दें कि ईरान में शरिया कानून चलता है। यहां हिजाब को लेकर बेहद सख्त नियम हैं। यहां अगर महिलाएं सिर ढककर नहीं चलती हैं तो उन्हें कई साल जेल या सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जा सकते हैं। हालांकि कई महिलाओं ने इन नियमों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाया है।

ये भी पढ़ें: Video: क्या ईरान से डर गया इजराइल? पलटवार में देरी की ये है वजह

First published on: Nov 04, 2024 04:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola