कनाडा में मंदिरों पर हमले को लेकर भारतीय दूतावास ने जताई नाराजगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Indian Embassy Canada: भारतीय दूतावास ने कनाडा के मंदिरों में भारतीय भक्तों से हाथापाई पर नाराजगी जताई है। भक्तों को डंडों से पीटा गया।

Indian Embassy Canada

भारतीय दूतावास में लोग।

विज्ञापन

Indian Embassy Canada: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिरों पर हमले किए हैं। खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रैम्पटन में भक्तों के एक समूह को निशाना बनाया। इसके बाद से ही लगातार बवाल मचा हुआ है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी इस घटना की निंदा की है। दूसरी ओर, 3 नवंबर की घटना पर ओटावा स्थित भारतीय दूतावास ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही कनाडा की पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान 

भारतीय दूतावास ने कहा है कि टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ आयोजित वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया। ये बेहद निराशाजनक है। हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर इस तरह के आयोजन आयोजित किए जाते हैं। भारत विरोधी तत्वों के इन प्रयासों के बावजूद हमारे वाणिज्य दूतावास ने भारतीय और कनाडाई आवेदकों को 1000 से अधिक जीवन प्रमाण पत्र जारी किए।

विज्ञापन

की जा सकती है वैकल्पिक व्यवस्था

दूतावास ने कहा है कि इन घटनाओं के मद्देनजर आगे के निर्धारित वाणिज्य दूतावास शिविरों का आयोजन स्थानीय अधिकारियों की ओर से उनके लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों पर निर्भर करेगा। यदि ऐसे हमलों के कारण कोई शिविर आयोजित करना असंभव है, तो उन सर्विसेज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि कनाडा में 3 नवंबर रविवार को ब्रैम्पटन शहर में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला बोला। यहां भक्तों से हाथापाई की गई। उन पर डंडो से हमला किया गया। जिसमें कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट पहुंचने की बात सामने आई। इस हमले के बाद कनाडा में रह रहे हिंदुओं का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन

‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे 

ब्रैम्पटन में हिंदू एकजुट रहने की अपील कर रहे हैं। ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर के पुजारी ने कहा कि लोगों ने अब ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा लगाना शुरू कर दिया है। इस हमले के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने खालिस्तानी समर्थकों को नहीं रोका। उल्टा 3 हिंदू समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ